Ketu Gochar: 18 माह तक 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे केतु, धन-संपत्ति और करियर में होगी वृद्धि!

Ketu Gochar 2024: पापी ग्रह केतु अगले साल राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर हर राशि के जातकों की जिंदगी पर किसी न किसी तरह से देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं साल 2024, 2025 और 2026 में केतु का राशि परिवर्तन किस दिन होगा और उसका शुभ प्रभाव किन तीन राशियों के ऊपर पड़ सकता है।

Ketu Gochar

केतु गोचर

Ketu Gochar 2024: नवग्रहों में राहु और केतु दोनों का विशेष स्थान है। केतु को स्वर्भानु नामक दानव का धड़ माना जाता है, जिसके टुकड़े समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने किए थे। वैसे तो केतु को अशुभ ग्रह माना जाता है, लेकिन कुछ राशियों के जातकों के लिए ये लकी भी साबित होता है। मोक्ष का कारक ग्रह कहे जाने वाले केतु ग्रह के हर बार राशि और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव प्रत्येक राशि के लोगों के ऊपर पड़ता है।

विज्ञापन

पंचांग के अनुसार, पापी ग्रह केतु करीब 18 माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं। 30 अक्टूबर 2023 को केतु ने कन्या राशि में कदम रखा था, जहां पर वह 18 मई 2025 तक मौजूद रहेंगे। 18 मई 2025 को केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर वह 5 दिसंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे। इस लंबी अवधि के दौरान कुछ राशियों के जातकों के ऊपर केतु की विशेष कृपा रहेगी, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

केतु गोचर का राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि

केतु गोचर का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। व्यापार का विस्तार करने के नए अवसर मिलेंगे, जिससे आय में वृद्धि होना तय है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की कुंडली में तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। शेयर बाजार में निवेश से अच्छा लाभ अगले साल तक वृषभ राशि के जातकों को होने की संभावना है। 18 माह तक पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

18 माह के दौरान सिंह राशि के जातकों की सेहत सही रहेगी। पुराने दर्द से मुक्ति मिल सकती है। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। छात्रों की संगीत में रुचि बढ़ेगी, जिसमें करियर बनाना भी फायदेमंद रहेगा। सिंह राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पार्टनर संग संबंध मधुर होंगे और विदेश यात्रा करने का सपना भी सच हो सकता है। अविवाहित लोगों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। घर का माहौल अनुकूल रहेगा। माता के स्वास्थ्य में भी सुधार आने की संभावना है। छात्रों के दिमाग में करियर को लेकर चल रही उथल-पुथल कम होगी। मानसिक शांति मिलने से करियर पर आप फोकस के साथ काम कर पाएंगे। नए व्यापारिक समझौते फलीभूत होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का शानदार अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ