Love Rashifal 27 October 2024: प्रेम एक सुखद एहसास है, जिसके जीवन में होने से जिंदगी खुशनुमा लगने लगती है। खासकर जब जीवन में एक साथी का साथ होता है, तो जीवन जीने की चाह और ज्यादा बढ़ जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति का प्रेम जीवन कैसा रहेगा, इसका आकलन कुंडली में प्यार के कारक ग्रह शुक्र की स्थिति को देखकर पता किया जा सकता है। जब-जब शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार, आज यानी 27 अक्टूबर 2024 को शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चलिए अब जानते हैं कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी 27 अक्टूबर 2024, दिन रविवार का लव राशिफल।
मेष राशि
शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। पुरानी बातों को लेकर पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। लव रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ दो से तीन दिन के लिए कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। साथ में समय बिताने से कपल के बीच चल रही परेशानियां कम होंगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6
वृषभ राशि
जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उन्हें उनके पार्टनर द्वारा मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है, जिसके कारण दिन यादगार बनेगा। शादीशुदा जातकों का पार्टनर उन्हें उनके जीवन की कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
रिलेशनशिप में मौजूद कपल के रिश्ते में प्यार का स्तर बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भरपूर समय बिताने का चांस मिलेगा। शादीशुदा जातकों का दिन यादगार बनाने के लिए उनका पार्टनर उन्हें शॉपिंग पर लेकर जा सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
कर्क राशि
अविवाहित जातकों का रिश्ता उनके पिता जी के आशीर्वाद से तय हो सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका पार्टनर भी उनसे शादी करने के बारे में पूछ सकता है। इसके अलावा शादीशुदा कपल का दिन प्यार और रोमांस के मामले में बीते दिनों के मुकाबले अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 4
सिंह राशि
रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का मन उदास रहेगा, क्योंकि पार्टनर के साथ बाहर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है। शादीशुदा कपल को साथ में वक्त बिताने का मौका नहीं मिलेगा, जिसके कारण सिंह राशि के जातकों का मन थोड़ा विचलित रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 7
ये भी पढ़ें- Guru Shukra Yuti 2024: दिवाली पर इन 3 राशियों के अधूरे सपने होंगे पूरे! गुरु-शुक्र की युति से बना समसप्तक योग
कन्या राशि
शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए आज का दिन प्यार और रोमांस के मामले में अनुकूल रहने वाला है। पुरानी बातों को भुलाकर यदि साथी से फिर से बात करने का प्रयास करेंगे, तो सब कुछ सही हो जाएगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 9
तुला राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने पार्टनर से ज्यादा किसी अन्य दोस्त को अहमियत न दें। अन्यथा इस बात को लेकर पार्टनर से लड़ाई होने की संभावना है। वहीं जिन लोगों का विवाह हो चुका है, वो अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी कोई भी बात किसी तीसरे इंसान को न बताएं। अन्यथा इसका नकारात्मक असर आपके प्रेम जीवन पर पड़ेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि
हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उनका पार्टनर से झगड़ा होने की संभावना है। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनकी भी पार्टनर से अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। अन्यथा बात बढ़ जाएगी।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 3
धनु राशि
अगर आप अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए आज दोपहर बाद का समय उपयुक्त है। बेझिझक अपने मन की बात उनसे कह दें। सकारात्मक जवाब ही मिलेगा। प्यार और रोमांस के मामले में शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1
मकर राशि
शादीशुदा जातकों को पार्टनर के साथ भरपूर समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे कपल के बीच चल रहे मनमुटाव कम होंगे। इसके अलावा रिश्ते में गहराई आएगी। शादीशुदा जातकों को पार्टनर के साथ सुखद पल व्यतीत करने का भरपूर समय मिलेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने रिश्ते को लेकर शो ऑफ न करें। अन्यथा इस बात को लेकर पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। प्यार के लिहाज से शादीशुदा कपल का आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, जिसके कारण सेहत भी प्रभावित होगी।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 4
मीन राशि
रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को पार्टनर के साथ सुखद व मधुर पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे मनमुटाव दूर होंगे। शादीशुदा कपल का डिनर डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। साथ में वक्त बिताने से दिन यादगार बनेगा।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 6
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: घर के बाहर या अंदर कहां लगाएं मनी प्लांट? पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines