---विज्ञापन---

Religion

Kaalchakra: घर के बाहर या अंदर कहां लगाएं मनी प्लांट? पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु नियम

Kaalchakra News24 Today: वास्तु शास्त्र में धन प्राप्ति के कई अचूक उपायों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करने से साधक को अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको मनी प्लांट से जुड़े वास्तु नियम और अन्य धन प्राप्ति के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: आज के समय में ज्यादातर लोग किसी न किसी चीज को लेकर परेशान हैं। जहां कुछ लोगों को परिवार में हो रहे लड़ाई-झगड़े के कारण तनाव रहता है, तो कुछ जातकों को पैसों की कमी के कारण मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शास्त्रों में जीवन से जुड़ी हर एक समस्या के समाधान के उपाय के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि कुछ विशेष चीजों को घर में रखने से व्यक्ति को हमेशा-हमेशा के लिए पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। इसी के साथ घर-परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का वास होता है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको मनी प्लांट और उससे जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसी के साथ आपको धन प्राप्ति के अन्य उपायों के बारे में भी पता चलेगा।

---विज्ञापन---

मनी प्लांट का महत्व

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में सही दिशा और स्थान में मनी प्लांट लगाने से बरकत होती है। साथ ही घर का वास्तु सही रहता है, जिससे घरवालों को विभिन्न परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा घर में मनी प्लांट लगाने से वातावरण भी शुद्ध रहता है।

ये भी पढ़ें- Guru Shukra Yuti 2024: दिवाली पर इन 3 राशियों के अधूरे सपने होंगे पूरे! गुरु-शुक्र की युति से बना समसप्तक योग

---विज्ञापन---

मनी प्लांट से जुड़े वास्तु नियम

  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट को हमेशा घर के बाहर लगाना चाहिए। घर के अंदर मनी प्लांट को लगाने से बचना चाहिए।
  • घर के बाहर दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना चाहिए।
  • मनी प्लांट को सीधे जमीन में लगाने की जगह दो गमले में उन्हें लगाना ज्यादा शुभ होता है। गमले में एक लकड़ी जरूर लगाएं, जिससे प्लांट सीधे ऊपर की तरफ जाएं। मान्यता है कि मनी प्लांट यदि सीधा ऊपर की तरफ जाता है, तो इससे घरवालों के खर्चों में कमी आती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

धन प्राप्ति के अन्य अचूक उपाय

  • जिन लोगों के हाथ में पैसे नहीं टिकते हैं, उन्हें अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी और केले का पौधा लगाना चाहिए। इन दोनों पौधों को गमले में लगाएं। नियमित रूप से पौधों की पूजा करें। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाएंगी।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में उत्तर दिशा में श्री यंत्र को स्थापित करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पैसों की कमी से छुटकारा मिलता है।

गृह क्लेश और बीमारियों से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा पर 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! राशि अनुसार लगाएं श्रीकृष्ण को भोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 26, 2024 10:05 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola