हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Love Rashifal: शुक्र गोचर से बदलेगी 3 राशियों की किस्मत, लव लाइफ में आएंगी खुशियां!

Love Rashifal 26 October 2024: प्रेम के कारक ग्रह शुक्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव आज 12 में से कुछ राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों को पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा, तो कुछ लोगों का रिश्ता टूट सकता है। आइए अब जानते हैं आज यानी 26 अक्टूबर का लव राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 26 अक्टूबर 2024

Love Rashifal 26 October 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को प्रेम का कारक ग्रह माना गया है। जिन लोगों के ऊपर शुक्र देव मेहरबान होते हैं, उनके प्रेम जीवन में सदा खुशहाली और रोमांस बना रहता है। हालांकि जब-जब शुक्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 अक्टूबर 2024 को शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में कदम रखेंगे, जिसका असर आने वाले दिनों में 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं आज यानी 26 अक्टूबर 2024, दिन शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर किन-किन राशियों को शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

मेष राशि

शादीशुदा जातकों को पार्टनर के व्यवहार में कुछ बदलाव महसूस होगा, जिस बात को लेकर पूरे दिन उन्हें चिंता रहेगी। इसके अलावा पार्टनर से लड़ाई होने की भी संभावना है। शादीशुदा लोग पार्टनर से बात करते समय अपने व्यवहार में नरमी लाएं। अन्यथा बड़ा झगड़ा होने की संभावना है।

शुभ रंग- ब्लू

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

वृषभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच किसी बाहरी इंसान के कारण गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना है। शादीशुदा कपल के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आएंगे, जिसके कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

मिथुन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के बात-बात पर गुस्सा करने की आदत के कारण पार्टनर से लड़ाई होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों को पार्टनर के साथ वक्त बिताने का समय नहीं मिलेगा, जिसके कारण मन थोड़ा उदास रहेगा।

शुभ रंग- पर्पल

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: धनतेरस से पहले ये राशियां होंगी कंगाल! धन-लग्जरी लाइफ के कारक ग्रह करेंगे गोचर

विज्ञापन

कर्क राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का डिनर डेट पर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है, जिसके कारण साथी से लड़ाई होने की भी संभावना है। सिंगल जातकों को उनका साथी मूवी डेट पर लेकर जा सकता है, जिससे दिन यादगार बनेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

सिंह राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लव रिलेशन में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है, जिसके कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में खुशियों का वास होगा। इसके अलावा प्रेम का स्तर भी बढ़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 7

कन्या राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा से शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के प्रेम जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। दोपहर बाद पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 5

तुला राशि

हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता टूटा है, उनकी दोपहर बाद शादी तय हो सकती है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, प्यार और रोमांस के मामले में उनका पूरा दिन बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

सिंगल जातकों की किसी खास शख्स से मुलाकात हो सकती है। जो भविष्य में आपका लव पार्टनर भी बन सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के प्रेम जीवन में खुशियों का वास होगा। शुक्र देव के आशीर्वाद से पार्टनर संग चल रहा मनमुटाव खत्म होगा।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 6

धनु राशि

पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा और पार्टनर के साथ प्यार के पल बिताने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, प्यार और रोमांस के मामले में उनका आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मकर राशि

शादीशुदा कपल के वैवाहिक जीवन में खुशियों का वास होगा। शुक्र देव के आशीर्वाद से सिंगल जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, प्यार और रोमांस के मामले में उनका दिन बीते दिनों के मुकाबले सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर पर बिना सोचे-समझे गुस्सा न करें। अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। शादीशुदा कपल भी पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें। अन्यथा लड़ाई होने की संभावना है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मीन राशि

शुक्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। सिंगल जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन रोमांस और प्यार के मामले में बीते दिनों के मुकाबले बहुत बढ़िया रहेगा। मूवी डेट पर जाने का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

ये भी पढ़ें- Sun Transit 2024: धनतेरस के बाद अमीर बन सकती हैं ये 3 राशियां! सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola