करीब 28 दिन बाद आज एक बार फिर से चंद्र देव ने मीन राशि में गोचर किया है। 25 अप्रैल 2025 यानी आज सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर चंद्र देव ने मीन राशि में गोचर किया है, जहां पर वह 27 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 3 बजकर 38 मिनट तक रहेंगे। आज से लगभग 28 दिन पहले 28 मार्च 2025 को दोपहर 4 बजकर 47 मिनट पर चंद्र देव ने मीन राशि में गोचर किया था। हालांकि इस बीच 11 बार चंद्र का राशि परिवर्तन हुआ है, क्योंकि ये ग्रह हर सवा दो दिन बाद गोचर करता है।
मन, माता, मनोबल, चंचलता, विचार और सुख के दाता कहे जाने वाले चंद्र ग्रह का ये गोचर कई राशियों के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। जहां कुछ लोगों को पैसों की कमी से छुटकारा मिलेगा तो कई जातक मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। चलिए जानते हैं आज से किन तीन राशियों के लोगों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

कर्क राशि
- नौकरीपेशा जातक क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जिससे उनकी स्किल बढ़ेगी।
- युवा वर्ग कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में शानदार परफॉर्म करेंगे।
- कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों की पर्सनैलिटी सोशल इवेंट्स में शाइन होगी।
- जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
- सिंगल जातक दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।
- माता-पिता की बच्चों के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।