हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: 24 सितंबर का दिन 6 राशियों के लिए रहेगा खुशनुमा, दूर होंगे मन-मुटाव

Love Rashifal: 24 सितंबर 2025 को कुछ लोगों को ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसके कारण उनके वैवाहिक जीवन में स्थिरता बनी रहेगी. इसके अलावा सिंगल लोगों को भी प्यार में सफलता मिलने के योग हैं. यदि आप जानना चाहते हैं कि बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 24 सितंबर 2025 का लव राशिफल.

विज्ञापन
Credit- AI

Love Rashifal 24 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 सितंबर 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. साथ ही चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, इन्द्र योग, वैधृति योग, तैतिल करण और गर करण का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा चंद्र ग्रह का तुला राशि में गोचर होगा, जबकि अन्य किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. हालांकि, ग्रह गोचर से सभी राशियों के जीवन में बदलाव आएगा. चलिए अब जानते हैं 24 सितंबर 2025 का लव राशिफल.

मेष राशि

सिंगल लोगों की कुंडली में प्रेम विवाह का योग बन रहा है. वहीं, विवाहित मेष राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. जीवनसाथी और बच्चों के बीच लड़ाई होने की भी संभावना है.

वृषभ राशि

विवाहित वृषभ राशि के जातकों से उनका साथी एक बार फिर अपने प्यार का इजहार करेगा. साथ ही कहीं दूर घूमने जाने की इच्छा जाहिर करेगा. ये देख आप भी अपने साथी को खुश करने के लिए कुछ प्लान कर सकते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि

शादीशुदा मिथुन राशि के जातकों का जीवनसाथी के सहयोग से कोई सपना सच हो सकता है. उम्मीद है कि 24 सितंबर का दिन आपके लिए कई मायनों में खास रहेगा.

कर्क राशि

विवाहित कर्क राशि के जातकों को जीवनसाथी के कारण अपमान का सामना करना पड़ेगा. साथ ही घर में समय-समय पर क्लेश की स्थिति उत्पन्न होगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

परिवारवालों की रजामंदी से लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की मनचाहे व्यक्ति से शादी तय हो सकती है. वहीं, जिन सिंह राशि के लोगों का विवाह हो चुका है उनका दिन सामान्य से कुछ अच्छा रहेगा.

ये भी पढ़ें- Video: शारदीय नवरात्रि में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल और उपाय

विज्ञापन

कन्या राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की शादी बुधवार की शाम तक तय हो सकती है. वहीं, जिन कन्या राशि के लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं, उनका दिन रोजाना की तरह जीवनसाथी से लड़ाई करते हुए व्यतीत होगा.

तुला राशि

विवाहित तुला राशि के जातकों का जीवनसाथी उनसे नाराज हो सकता है. साथ ही आपको अपने साथी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा, जिससे स्थिति ज्यादा खराब हो जाएगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी का गलत व्यवहार पति-पत्नी के बीच बड़े विवाद का कारण बन सकता है. वहीं, सिंगल वृश्चिक राशि के जातकों को अपना सोलमेट दिन खत्म होने से पहले किसी रोमांटिक जगह पर मिल सकता है.

धनु राशि

विवाहित जातकों का प्रेमी उनसे नाराज हो सकता है, लेकिन शाम तक आप परिस्थिति को संभाल लेंगे. उम्मीद है कि रात तक परिस्थिति आपके हक में आ जाएगी और आप दोनों सब कुछ भुलकर नई शुरुआत करने पर विचार करेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

विवाहित मकर राशि के जातकों को कुछ समय के लिए जीवनसाथी से दूर जाना पड़ेगा. इस दौरान आपको अपने साथी के प्रेम और साथ की काफी कमी खलेगी.

कुंभ राशि

शादीशुदा कुंभ राशि के जातकों को तनाव रहेगा क्योंकि किसी कारणवश आपके और प्रेमी के बीच छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभर सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि

यदि मीन राशि के जातकों ने अपने प्रेमी को किसी यात्रा पर ले जाने का वादा किया है तो उसे पूरा करने का बुधवार को मौका मिलेगा. उम्मीद है कि ये दिन आपके और साथी दोनों के लिए हर मामले में अच्छा रहेगा.

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: इस हफ्ते खुशियों से भरा रहेगा इन 7 राशियों का घर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola