Chandra Gochar: आज भौम प्रदोष और मंगला गौरी व्रत पर चंद्र ने किया राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को लाभ होना पक्का

Chandra Gochar 2025: मन-माता के दाता चंद्र देव ने आज भौम प्रदोष और मंगला गौरी व्रत पर राशि गोचर किया है। चलिए जानते हैं मंगलवार को किस समय चंद्र देव ने अपनी जगह बदली है और वो इस समय किस राशि में मौजूद हैं। इसी के साथ आपको उन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें आज हुए चंद्र गोचर से लाभ होना पक्का है।

Chandra Gochar

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Chandra Gochar 2025: आज 22 जुलाई 2025 का दिन धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से खास है। आज देवी गौरी को समर्पित मंगला गौरी व्रत है। साथ ही देवों के देव महादेव को समर्पित भौम प्रदोष व्रत है। इसी के साथ चंद्र ग्रह का राशि गोचर भी हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन, मनोबल, माता, विचार और स्वभाव का दाता माना जाता है। जिन लोगों के ऊपर चंद्र देव मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन में हर सुख-सुविधा मिलती है और मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है। आज 22 जुलाई को सुबह 08 बजकर 14 मिनट पर चंद्र देव ने वृषभ राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन में गोचर किया है।

विज्ञापन

अब 24 जुलाई 2025 की सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक चंद्र देव मिथुन राशि में रहेंगे। चलिए जानते हैं आज मंगलावर को हुए चंद्र गोचर से किन राशियों को नुकसान होने की जगह लाभ होने के योग हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

चंद्र देव ने आज मिथुन राशि में कदम रखा है, जो कि उनके लिए सकारात्मक रहेगा। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें अच्छी अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। विवाहित जातक घरवालों के साथ अच्छे से बातचीत करेंगे तो पुराने मसले हल होंगे। संतुलित आहार लेंगे तो हर उम्र के जातकों की सेहत सही रहेगी। बिजनेसमैन और दुकानदारों को अपना काम बढ़ाने का मौका मिलेगा और कुछ समय तक पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

नौकरीपेशा जातक यदि एक ही कंपनी में काम करते हुए बोर हो गए हैं तो जॉब चेंज करने के लिए ये समय अच्छा है। जो लोग दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं, उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। कारोबारी और दुकानदार पैसों के मामले में सावधान रहेंगे तो आर्थिक नुकसान नहीं होगा। विवाहित जातकों के रिश्तों में निकटता आएगी, जिससे सुकून मिलेगा। युवा वर्ग सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, जो उनकी मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा।

मकर राशि

चंद्र देव की कृपा से मकर राशिवालों को किसी खास काम में कामयाबी मिल सकती है। सिंगल जातकों को पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिताकर सुकून मिलेगा। स्वस्थ रहने के लिए उम्रदराज जातक योग को अपना दोस्त बनाएंगे तो अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के सहकर्मियों के साथ अच्छे तालमेल रहेंगे, जिसके कारण ऑफिस में मन लगेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ