हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: रविवार को राहु के नक्षत्र में गोचर करेंगे सूर्य, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा होगा असर?

Love Rashifal 22 June 2025: ग्रहों के राजा सूर्य रविवार को प्रात: काल राहु के नक्षत्र आर्द्रा में गोचर करेंगे। इस गोचर का 12 राशियों की सेहत, करियर और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 12 राशियों की लव लाइफ में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। चलिए अब जानते हैं 22 जून 2025 के प्रेम राशिफल के बारे में।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 22 June 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 जून 2025 को प्रात: काल 01 बजकर 22 मिनट तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा। जबकि शाम में राहुकाल 05 बजकर 30 मिनट से लेकर 07 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। रविवाक को सुकर्मा योग और धृति योग का निर्माण होने के साथ-साथ सूर्य का गोचर भी होगा। 22 जून को प्रात: काल 06 बजकर 28 मिनट पर सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश होगा, जिसके स्वामी राहु हैं। चलिए अब जानते हैं रविवार को होने वाले सूर्य गोचर का मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

विवाहित जातकों के संबंध में गलतफहमी और शंका बढ़ सकती है, जिससे आपकी साथी संग दूरी बढ़ेगी। हाल के दिनों में जिन लोगों का दिल टूटा है, पहले के रिलेशन दोबारा उनके सामने आ सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 20
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- घर में शमी का पौधा लगाएं।
  • सावधानी- गृह प्रवेश करने से बचें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

विवाहित कपल के बीच आपसी झगड़े बढ़ सकते हैं, जिससे घर में तनाव का माहौल रहेगा। इसके अलावा शाम के समय रिश्तेदारों से भी अनबन हो सकती है। सिंगल जातकों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। सूर्य की विशेष कृपा से जीवनसाथी मिल सकता है।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- वाइट
  • शुभ अंक- 10
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- घर में बांस का पौधा लगाएं।
  • सावधानी- ज्यादा उछल कूद न करें।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

दांपत्य जीवन में मनमुटाव बढ़ने के कारण विवाहित जातकों का मन परेशान रहेगा। बात-बात पर गुस्सा आएगा, लेकिन अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। सही समय पर खाना खाएं, नहीं तो तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 05
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- घर में अपराजिता का पौधा लगाएं।
  • सावधानी- अकेले लंबी यात्रा करने से बचें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

लव लाइफ में चल रही उथल-पुथल के कारण विवाहित जातकों का मन परेशान रहेगा और साथी संग दूरी का अहसास होगा। सिंगल जातकों के लिए रविवार के दिन शाम के समय शादी का रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 11
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- घर में क्रासुला का पौधा लगाएं।
  • सावधानी- घर का निर्माण शुरू करना सही नहीं रहेगा।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

शादीशुदा जातक अपने लाइफ पार्टनर के साथ झगड़ा करने से बचें। अन्यथा जल्द शादी टूट सकती है। सिंगल जातकों का रिश्ता उनके बचपन के किसी दोस्त से तय हो सकता है।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 01
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- घर में मनी प्लांट लगाएं।
  • सावधानी- बात-बात पर शक न करें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

लव लाइफ में आ रही दिक्कतों के कारण शादीशुदा जातक मानसिक रूप से परेशान रहने वाले हैं। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को अपने साथी से बातचीत करके मतभेद को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। नहीं तो उनका रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाएगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 19
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
  • सावधानी- अनजान व्यक्ति से कोई चीज न लें।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव आपके प्रेम जीवन पर पड़ रहा है। शादीशुदा जातकों की अपने लाइफ पार्टनर से तकरार होगी और घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। सिंगल जातक किसी के बहकावे में न आएं और जल्दबाजी में रिश्ते के लिए हां न करें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 07
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- विष्णु जी की मूर्ति घर में स्थापित करें।
  • सावधानी- बाल धोने से बचें।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: मीन से निकलकर मेष में चंद्र ने किया गोचर, इन 3 राशियों की तरक्की पर कोई नहीं लगा पाएगा ब्रेक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

विवाहित जातक जीवनसाथी और घरवालों से हंसी-मजाक करने से बचें क्योंकि छोटी बातें बड़ी परेशानियों का कारण बन सकती हैं। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की शादी की तिथि उनके प्यार से तय हो सकती है।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 22
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- घर में अश्वगंधा का पौधा लगाएं।
  • सावधानी- बाहर का खाना न खाएं।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

विवाहित जातकों की लव लाइफ में प्यार की कमी रहेगी। दिन खत्म होने से पहले किसी बेकार बात पर जीवनसाथी से झगड़ा भी हो सकता है। जो लोग किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, उनकी लव लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी। साथी आपसे मिलने की इच्छा जाहिर कर सकता है।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 30
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- घर में हरसिंगार का पौधा लगाएं।
  • सावधानी- खरीदारी करने से बचें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

रिश्तों में दूरी आने से विवाहित जातकों का मन परेशान रहेगा। स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा और घरवालों से अनबन होगी। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर के साथ बातचीत का समय नहीं मिलेगा। बल्कि रिश्ते में दूरी का अहसास होगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 25
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- घर में जेड प्लांट लगाएं।
  • सावधानी- लकड़ी का सामान खरीदने से बचें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

किसी करीबी के आने से शादीशुदा जातकों के घर में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी संग बातचीत करने का भी वक्त मिलेगा, जिससे रिश्तों में क्लैरिटी आएगी। सिंगल जातक घर व ऑफिस के काम में आधे से ज्यादा समय व्यस्त रहेंगे।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 16
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- तुलसी का पौधा घर में लगाना शुभ रहेगा।
  • सावधानी- निवेश करने से बचें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

जीवनसाथी से संवाद की कमी के कारण विवाहित जातकों के रिश्ते में दूरियां बढ़ेंगी और दिनभर मन बेचैन रहेगा। सिंगल जातकों की मुलाकात रविवार को दोपहर में किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 27
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- शमी का पौधा घर में लगाएं।
  • सावधानी- नया काम शुरू न करें।

ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola