News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Chandra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह का खास महत्व है, जो एक शुभ ग्रह है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, उनका मन स्थिर रहता है। वो हर काम को मन लगाकर करते हैं, जिसके कारण जीवन में सफल होने की संभावना उनकी बढ़ जाती है। साथ ही व्यक्ति का उसकी माता से संबंध मजबूत होता है, जिससे घर में खुशियों का आगमन होता है। इसी के साथ व्यक्ति को भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। लेकिन जब-जब चंद्र ग्रह की जन्म कुंडली में जगह बदलती है तो उसका गहरा प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 20 जून 2025 को देर रात 09 बजकर 44 मिनट पर चंद्र देव ने मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर किया है। मेष राशि के जातकों का उग्र स्वभाव होता है, लेकिन ये किसी परेशानी से डरते नहीं हैं बल्कि हर समस्या का डटकर सामना करते हैं। इसके अलावा इन लोगों के ऊपर मंगल ग्रह का भी खास प्रभाव पड़ता है, क्योंकि वो इनके स्वामी हैं।
चंद्र देव की कृपा से मेष राशिवालों को खास लाभ होने वाला है। नौकरीपेशा जातकों का ऑफिस के काम में मन लगेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। जिन लोगों का खुद का कारोबार है या दुकान है, उनके मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। घरवालों के साथ विदेश जाने का प्लान बन सकता है। अविवाहित जातकों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जिसके साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव मेष के अलावा धनु राशिवालों के जीवन पर भी पड़ने वाला है। पड़ोसियों से झगड़ा चल रहा है तो वो दूर होगा। पैतृक संपत्ति का मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। बोनस मिलने से नौकरी कर रहे जातकों का मूड अच्छा रहेगा। छोटी अवधि के लिए निवेश करने का फैसला सही रहेगा। आगे चलकर अच्छा मुनाफा होगा।
ऑफिस में किसी साथी से बोलचाल बंद है तो मतभेद दूर होंगे। एक बार फिर आप उनसे बात करेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। दुकानदारों का खुद का घर खरीदने का सपना साकार होगा। जिन लोगों का खुद का कारोबार या दुकान है, उनके मुनाफे में वृद्धि होगी। विवाहित जातक अपने क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो जीवनसाथी संग अच्छा तालमेल बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।