---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पर इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, 5 का सामान्य रहेगा दिन!

Love Rashifal 21 September 2024: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के शुभ दिन आज 12 में से कुछ राशियों के जातकों को भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे उनके प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आइए जानते हैं वो लकी रशियां कौन-कौन सी हैं, जिन्हें आज बप्पा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

---खबर नीचे जारी है---

Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए भगवान गणेश जी को समर्पित विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन गणपति बप्पा की उपासना करने के साथ-साथ व्रत रखा जाता है। सभी देवी-देवताओं में गणपति बाबा को प्रथम स्थान प्राप्त है। जब भी किसी भगवान की पूजा की जाती है, तो सबसे पहले भगवान गणेश की ही आराधना की जाती है। इससे पूजा के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। जो इस बार आज यानी 21 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश के आशीर्वाद से 12 में से कुछ राशियों के जातकों के प्रेम जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। हालांकि कुछ राशियों के जातक ऐसे भी हैं, जिन्हें प्यार के मामले में निराशा हाथ लगेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं आज का दिन आपका प्रेम के मामले में कैसा व्यतीत होगा, तो इसके लिए पढ़ें 21 सितंबर का लव राशिफल।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, जिसके कारण आप दोनों की लड़ाई भी हो सकती है। शादीशुदा कपल के बीच विश्वास की कमी के कारण परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

शुभ रंग- भूरा

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 6

वृषभ राशि

ऑफिस के काम के कारण शादीशुदा लोग थोड़ा बिजी रहेंगे। इसके कारण उनका पार्टनर उनसे नाराज हो सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच अविश्वास के कारण मतभेद हो सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar: 30 दिन में 3 राशियों को कर्ज से मिलेगा छुटकारा, मंगल की कृपा से हर काम होगा पूरा!

मिथुन राशि

शादीशुदा लोगों के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर तकरार हो सकती है। लेकिन प्यार में कमी नहीं रहेगी। यदि आप सिंगल हैं, तो आपको दिन खत्म होने से पहले लव पार्टनर मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 4

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

ऑफिस में काम की टेंशन के कारण शादीशुदा लोगों का गुस्सा पार्टनर के ऊपर निकल सकता है, जिसकी वजह से उनका मन विचलित रहेगा। ग्रह नक्षत्र की स्थितियां रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए अनुकूल नहीं है। इस वजह से लव लाइफ में परेशानियां बनी रहेंगी।

शुभ रंग- पिंक

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 8

सिंह राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर पार्टनर से बात कर सकते हैं। वह आपकी बात को समझेंगे, इस बात की पूरी संभावना है। शादीशुदा लोग बात-बात पर अपने पार्टनर से जिद न करें। नहीं तो उसके कारण आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। इसके अलावा पार्टनर की नाराजगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 5

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

भगवान गणेश के आशीर्वाद से सिंगल लोगों की योग्य वर की तलाश खत्म हो सकती है। इसके अलावा गणपति बप्पा की कृपा रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल के ऊपर भी बनी रहेगी, जिसके कारण जीवन में प्यार बढ़ेगा।

शुभ रंग- लाल

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 7

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

शादीशुदा कपल के बीच विश्वास की कमी के कारण गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।

शुभ रंग- काला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि

भगवान गणेश के आशीर्वाद से शादीशुदा कपल के बीच चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे और एक बार फिर रिश्ते में प्यार का आगमन होगा। वहीं जो लोग इसी साल किसी नए रिश्ते में बंधे हैं, उनका दिन प्यार के मामले में अनुकूल रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 10

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। साथ में समय बिताने से आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद कम होंगे। विश्वास की कमी के कारण शादीशुदा लोगों का पार्टनर उन पर शक कर सकता है, जिसकी वजह से इस राशि के लोगों को मानसिक तनाव रहेगा।

शुभ रंग- आसमानी

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 6

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद कपल के ऊपर भगवान गणेश का आशीर्वाद बना हुआ है, जिसके कारण उनके प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनका भी पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

जो लोग अपने पार्टनर के साथ दो से तीन दिन के लिए कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, उनके रिश्ते में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से उन्हें जानने का शानदार अवसर मिलेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें भगवान गणेश के आशीर्वाद से जल्द ही एक योग्य पार्टनर मिल सकता है।

शुभ रंग- नीला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 5

मीन राशि

शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण दोनों को मानसिक तनाव रहेगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वह पार्टनर से शादी की बात करने में जल्दबाजी न करें। अन्यथा आपके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Weekly Panchang 20 to 26 September 2024: पितृ पक्ष, बुध-गुरु गोचर से लेकर 7 दिन के राहुकाल का समय; पढ़ें साप्ताहिक पंचांग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 20, 2024 03:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola