---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: मंगल गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जल्द पक्की होगी शादी!

Love Rashifal 20 October 2024: मंगल देव के कर्क राशि में गोचर करने के कारण 12 राशियों के प्रेम जीवन में बदलाव आएगा। जहां कुछ लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। वहीं कुछ लोगों के प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने की भी पूरी संभावना है। चलिए अब जानते हैं आज यानी 20 अक्टूबर का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Love Rashifal 20 October 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल का ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान है। माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर मंगल देव की कृपा होती है, वो लग्जरी लाइफ जीते हैं। इसके अलावा भाग्य से मिल रहे साथ के कारण उनके प्रेम जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है। हालांकि समय-समय पर मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव भी प्रत्येक व्यक्ति के प्रेम जीवन पर पड़ता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर 2024 को प्रात: काल 3 बजकर 16 मिनट पर मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। अगर आप भी जानने को उत्सुक हैं कि मंगल का ये गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 20 अक्टूबर का लव राशिफल।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर काम से ब्रेक लेकर उनके साथ समय बिताएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शादीशुदा जातकों का मूड रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है।

शुभ रंग- पर्पल

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 6

वृषभ राशि

मंगल गोचर का सकारात्मक प्रभाव शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। यदि पार्टनर के साथ बीते कुछ दिनों से वाद-विवाद चल रहा है, तो अनबन दूर होने की पूरी संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग अगर अपने पार्टनर से कोई बात छुपा रहे हैं, तो सही समय देखकर जल्द से जल्द उन्हें वो बात बता दें। अन्यथा आप दोनों के बीच गलतफहमी की दीवार उत्पन्न हो सकती है। शादीशुदा जातकों को पार्टनर से दिल की बात करने का भरपूर समय मिलेगा, जिससे दिन यादगार बनेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 8

कर्क राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर से दिल की बात करेंगे, जिससे मन में चल रही उथल-पुथल कम होगी। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका पार्टनर उनसे किसी बात को लेकर पूरे दिन नाराज रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

दोपहर तक का समय शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन उसके बाद पार्टनर से पुरानी बातों को लेकर अनबन हो सकती है। यहां तक कि आपका पार्टनर आपको छोड़कर जाने की बात भी कर सकता है।

शुभ रंग- सफेद

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 7

कन्या राशि

मंगल देव की विशेष कृपा से सिंगल जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। साल के अंत तक शादी होने की भी पूरी संभावना है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, प्यार के लिहाज से उनका दिन बीते दिनों के मुकाबले अनुकूल रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन पर मंगल गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पार्टनर संग चल रहा वाद-विवाद खत्म होगा। सिंगल जातकों के ऊपर भी मंगल देव मेहरबान रहेंगे। उम्मीद है कि दोपहर बाद आपका रिश्ता तय हो सकता है।

शुभ रंग- काला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, दिन खत्म होने से पहले उन्हें मंगल देव के आशीर्वाद से खुशखबरी मिल सकती है। जिन लोगों का विवाह हो चुका है, प्यार और रोमांस के मामले में उनका दिन ठीक-ठाक रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

सिंगल जातक यदि अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पूरी उम्मीद है कि वो आपके प्रपोजल को स्वीकार कर लेंगे। जिन लोगों की शादी हो चुकी है या जो लोग हाल ही में किसी नए रिश्ते में बंधे हैं, प्यार और रोमांस के मामले में उनका दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- आसमानी

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 7

मकर राशि

सिंगल जातकों के ऊपर मंगल देव मेहरबान रहेंगे। जल्द विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन प्यार और रोमांस के मामले में पार्टनर की वजह से यादगार रहेगा। रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बन सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इस समय कुंडली में विवाह का योग नहीं बन रहा है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में भी परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है, जिसके कारण पूरा दिन तनावपूर्ण रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 5

मीन राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों को पार्टनर के साथ सुनहरे व रोमांटिक पल व्यतीत करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका दिन यादगार बनेगा। इसके अलावा दोपहर बाद कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: मंगल की राशि में चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की होगी मौज, पैसों से भरेगी तिजोरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 19, 2024 01:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola