हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Love Rashifal: सूर्य ग्रहण का 12 राशियों की लव लाइफ पर क्या पड़ेगा प्रभाव? जानें राशिफल

Love Rashifal 2 October 2024: सर्वपितृ अमावस्या के दिन कल सूर्य ग्रहण लग रहा है। वैसे तो ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका प्रभाव हर एक व्यक्ति की लव लाइफ पर पड़ेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस बार सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ, तो इसके लिए पढ़ें 2 अक्टूबर का लव राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 2 अक्टूबर 2024

Love Rashifal 2 October 2024: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कल यानी 2 अक्टूबर 2024 को सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगेगा। सूर्य ग्रहण कल देर रात 9 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन प्रात: काल 3 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। लगभग 6 घंटे 3 मिनट तक लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका प्रभाव हर एक जातकों की लव लाइफ पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कल 12 राशियों के प्रेम जीवन पर सूर्य ग्रहण का कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

सूर्य ग्रहण का गहरा प्रभाव शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल की लव लाइफ पर पड़ेगा। पुरानी बातों को लेकर कपल के बीच गलतफहमी होने की संभावना है, जिसके कारण पूरे दिन घर में तनाव का माहौल रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

वृषभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर से वार्तालाप करते समय अपने शब्दों पर विशेष ध्यान दें। अन्यथा आप दोनों के बीच छोटी-सी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी किसी तीसरे व्यक्ति के कारण बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि

सिंगल लोग यदि ऑफिस में किसी सहकर्मी को पसंद करते हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए कल का दिन उत्तम है। जल्द ही सकारात्मक जवाब मिल सकता है। सिंगल जातकों के अलावा शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का प्रेम जीवन भी कल मिठास व खुशियों से भरा रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 3

ये भी पढ़ें- Mangal Budh Gochar: मंगल-बुध मिलकर चमकाएंगे इन 5 राशियों का भाग्य, धन-संपत्ति में होगी बेतहाशा बढ़ोतरी!

कर्क राशि

सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव के कारण शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

सिंह राशि

हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता पक्का हुआ है, उनके प्रेम जीवन में पुरानी बातों को लेकर परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। शादीशुदा कपल का दिन भी प्यार के मामले में बीते दिनों के मुकाबले ज्यादा तनावपूर्ण रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

कन्या राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के प्रेम जीवन में सूर्य ग्रहण के कारण खुशियों का वास होगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

तुला राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम जीवन में यदि परेशानियां बार-बार उत्पन्न हो रही हैं, तो इस बारे में किसी बाहरी इंसान की सलाह लेना बेहतर रहेगा। शादीशुदा कपल का दिन भी प्यार के मामले में बीते दिनों के मुकाबले ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि पार्टनर के साथ दो से तीन दिन के लिए कहीं बाहर जा रहे हैं, तो आपका ये प्लान कैंसिल हो सकता है। पार्टनर से लड़ाई होने के कारण घर का माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 3

धनु राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के ऊपर सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिसके कारण जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा। प्यार के मामले में उन लोगों को भी खुशखबरी मिल सकती है, जिन लोगों को अपने लिए एक योग्य पार्टनर की तलाश है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

मकर राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे मनमुटाव थोड़ा कम होगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

जिन लोगों के माता-पिता उनके लिए योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, कल का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। सूर्य ग्रहण के सकारात्मक प्रभाव के कारण उनके बच्चे का रिश्ता तय हो सकता है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके प्रेम जीवन पर भी ग्रहण का शुभ असर पड़ता दिखाई दे रहा है। कपल के बीच आए मनमुटाव खत्म होंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 2

मीन राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल के बीच यदि परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं, तो मीन राशि के जातक समझदारी दिखाएं और पार्टनर से बात करने का प्रयास करें। अन्यथा आपका रिश्ता आपकी गलतियों के कारण टूट सकता है।

शुभ रंग- ब्राउन

शुभ अंक- 8

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें