हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: प्यार के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन?

Love Rashifal 2 August 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, अगस्त माह की शुरुआत में जहां कुछ लोगों को उनका प्यार मिल जाएगा। वहीं शादीशुदा लोगों के जीवन में मधुरता बनी रहेगी। चलिए जानते हैं प्यार के मामले में आज का दिन किन-किन राशियों के लोगों के लिए खुशनुमा और उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

विज्ञापन
2 अगस्त का लव राशिफल

Love Rashifal 2 August 2024: प्रेम एक खूबसूरत और अद्भुत फीलिंग है। रिलेशनशिप में गड़बड़ तब शुरू होती है, जब इसमें शक, लालच और दिखाने का बीज पनपने लगता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जिस साधक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत है, उनकी जिंदगी में प्रेम बना रहता है। दरअसल, 9 ग्रहों में शुक्र को प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है। आइए अब जानते हैं आज 2 अगस्त 2024 के दिन किन-किन राशियों के लोगों को शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे उनके प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

मेष राशि

शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को उनकी पुरानी गलती का एहसास होगा, जिसके लिए आप अपने पार्टनर से माफी मांगते हैं, तो धीरे-धीरे आपका रिश्ता सुधरने लगेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगस्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

विज्ञापन

वृषभ राशि

शादीशुदा लोगों को वैवाहिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की पार्टनर के साथ समस्याएं बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

विवाहित लोगों के गृहस्थ जीवन में समस्याएं फिर उभर सकती हैं। रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए गेट-टुगेदर का प्लान बना सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कर्क राशि

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेवजह लड़ाई हो सकती है।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

सिंह राशि

शादीशुदा लोगों का पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण पूरे दिन आप उदास रहेंगे। यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो शुक्रवार का पूरा दिन पार्टनर के साथ व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर उनसे कोई कीमती उपहार की मांग कर सकता है, जिसके कारण थोड़ा तनाव रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, लेकिन उनसे अपने प्यार का इजहार नहीं कर पा रहे हैं, तो शुक्रवार का दिन अपनी भावनाओं को प्रकट करने के लिए उत्तम है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

तुला राशि

शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ लॉन्ग ट्रिप पर जाने की योजना बना सकते हैं। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को प्यार के मामले में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

धनु राशि

शादीशुदा लोगों को उनका पार्टनर कोई कीमती उपहार दे सकता है, जिसे पाकर आपको अत्यंत खुशी होगी। पुरानी बातों को लेकर रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की पार्टनर से लड़ाई हो सकती है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

मकर राशि

यदि आप सिंगल हैं, तो रात तक इंटरनेट के जरिए आपकी किसी खास व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में भी बदल सकता है। जीवनसाथी को समय न देने के कारण मकर राशि के लोगों की पार्टनर से बहस हो सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को प्यार के मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आप दोनों का रिश्ता खराब होने की संभावना है। शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव आएंगे, जिसके कारण मन परेशान रहेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

मीन राशि

किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से शादीशुदा लोगों के रिश्ते में दरार आ सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का लव पार्टनर उनसे नाराज हो सकता है, जिसके कारण तनाव रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में लव पार्टनर से संभोग देखना शुभ या अशुभ? जानें ‘एक्शन’ का रिएक्शन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola