---विज्ञापन---

Kaalchakra Today: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगस्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

Kaalchakra News24 Today: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मदद से हर एक व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार अपने भविष्य के बारे में पता चल सकता है। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको 1 अगस्त 2024 से लेकर 31 अगस्त तक का वित्तीय राशिफल बताने जा रहे हैं।

मासिक राशिफल
---खबर नीचे जारी है---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: अगस्त महीने का आरंभ हो गया है। जो राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से बेहद शुभ है। इस दौरान कई ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है, जिसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे कि अगस्त में किन-किन ग्रहों के गोचर से 12 राशियों की आमदनी पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

कामकाज के मामले में अगस्त का महीना मेष राशि के लोगों के लिए ठीक रहेगा। कारोबार में किए गए प्रयास रंग लगाएंगे। आमदनी बढ़ेगी। साथ ही पुराने निवेश और संपत्ति से लाभ होगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 4 साल बाद चमकी 5 राशियों की किस्मत! महादेव और मां लक्ष्मी दोनों रहेंगे मेहरबान

वृषभ राशि

अगस्त में वृषभ राशि के लोगों को सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। 11वें भाव में राहु के होने से आमदनी बढ़ सकती है। धन को सही दिशा में सही तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

9वें भाव में शनि और दूसरे भाव में सूर्य के होने से आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। लेकिन बृहस्पति और मंगल के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं। मांगलिक कार्यों या शुभ कार्यों पर खर्चा हो सकता है।

कर्क राशि

मंगल और बृहस्पति के कारण कर्क राशि के लोगों को अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। 8वें भाव में शनि के होने से यात्राओं पर खर्चा होगा। सेहत खराब होने से पैसे खर्च हो सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

महीने की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। राहु के कारण खर्च बढ़ सकता है। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर अंकुश लग सकता है। लेकिन 26 अगस्त से आर्थिक समस्याओं में कुछ कमी आ सकती है।

कन्या राशि

महीने की शुरुआत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शनि वक्री के कारण खर्चों में कमी आएगी। 16 अगस्त को सूर्य के 12वें भाव में जाने से विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन इस दौरान किसी भी तरह का निवेश न करें। नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

छठे भाव में राहु और 12वें भाव में केतु के होने से अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। लेकिन महीने के आखिरी हफ्ते में आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी। कारोबार में की गई मेहनत रंग लाएगी। तरक्की हो सकती है।

वृश्चिक राशि

महीने की शुरुआत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। केतु की कृपा से पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। तनाव से राहत मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी निवेश किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही करें। नहीं तो नुकसान हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

महीने की शुरुआत में सूर्य के कारण खर्चे बढ़ सकते हैं। लेकिन 16 अगस्त से धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा।

मकर राशि

अगस्त में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश से लाभ हो सकता है। आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। लेकिन महिने की शुरुआत में खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से थोड़ा तनाव रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

अगस्त में राहु के कारण बचत नहीं हो पाएगी, जिसकी वजह से मुश्किलें बढ़ेंगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस समय आपकी कुंडली के 12वें भाव पर सूर्य की दृष्टि है, जिसकी वजह से पूरे महीने खर्चे होते रहेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के अगस्त के महीने में खर्चे बढ़ते रहेंगे। बुध और शुक्र के कारण आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। 16 अगस्त के बाद सरकारी क्षेत्र से धन लाभ हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

यदि आप अपनी राशि अनुसार अगस्त माह के अचूक उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में लव पार्टनर से संभोग देखना शुभ या अशुभ? जानें ‘एक्शन’ का रिएक्शन

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 02, 2024 06:05 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola