---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: चंद्र ग्रहण पर 3 राशियों की लव लाइफ को खतरा, दिल टूटने की संभावना!

Love Rashifal 18 September 2024: 18 सितंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो मीन राशि में लगेगा। वैसे तो ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका प्रभाव हर एक राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के कारण किन-किन राशियों के लोगों की लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न होंगी।

---खबर नीचे जारी है---

Love Rashifal 18 September 2024: पितृपक्ष के दौरान साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है, जिसका प्रभाव हर एक व्यक्ति के ऊपर देखने को मिलता है। इस बार साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लग रहा है। 18 सितंबर को चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण कुछ राशियों के जातकों की लव लाइफ में विभिन्न परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि प्यार के मामले में 18 सितंबर का दिन आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें ये लव राशिफल।

मेष राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर हंसी मजाक के मूड में रहेगा। लेकिन उनकी कुछ बातों के कारण मेष राशि के लोगों का दिल दुख सकता है। चंद्र ग्रहण का असर शादीशुदा लोगों के जीवन पर कुछ खास पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। इसलिए लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग-  हरा

शुभ अंक- 2

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव इस बार शादीशुदा लोगों और रिलेशनशिप में मौजूद कपल की लव लाइफ पर पड़ता दिखाई दे रहा है। पार्टनर से लड़ाई हो सकती है।

शुभ रंग- पिंक

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 6

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2024: श्राद्ध का खाना घर पर नहीं बना पा रहे हैं तो क्या करें? जानें खाने से जुड़े जरूरी नियम

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

सिंगल लोगों के लिए इस बार चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। जल्द ही योग्य वर की तलाश खत्म हो सकती है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका दिन प्यार के मामले में अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- ब्लू

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 9

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

मीन राशि में लगने वाला चंद्र ग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने का भरपूर वक्त मिलेगा। इसके अलावा सिंगल लोगों की योग्य वर्ग की तलाश भी दिन खत्म होने से पहले समाप्त हो सकती है।

शुभ रंग- पीला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

शादीशुदा लोगों का पार्टनर हंसी मजाक के मूड रहेगा, जिसके कारण आपका दिन यादगार बनेगा। चंद्र ग्रहण का प्रभाव रिलेशनशिप में मौजूद कपल और सिंगल लोगों के ऊपर कुछ खास पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। रोजाना की तरह ही 18 सितंबर का दिन व्यतीत हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण शादीशुदा कपल के बीच लड़ाई हो सकती है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका दिन भी तनावपूर्ण व्यतीत होता दिखाई दे रहा है।

शुभ रंग- आसमानी

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 9

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। सिंगल लोगों की योग्य वर की तलाश पूरी हो सकती है। इसके अलावा शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल को पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वो आपको डेट पर भी लेकर जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

मीन राशि में लगने वाला चंद्र ग्रहण शादीशुदा लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। हालांकि सिंगल और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए ये चंद्र ग्रहण खुशियों से भरा रहेगा।

शुभ रंग- लाल

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 6

धनु राशि

चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव के कारण सिंगल लोगों को योग्य वर मिल सकता है, लेकिन शादीशुदा लोगों का पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण रिलेशनशिप में मौजूद कपल का मन विचलित रह सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

चंद्र ग्रहण इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर उनसे खुलकर अपने मन की बात करेगा, जिससे आप दोनों के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। इसके अलावा शादीशुदा व रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन रोजाना की तरह सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग- पर्पल

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

शादीशुदा लोगों को पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों का रिश्ता इस साल तय हुआ है, चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण उनका रिश्ता टूट सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

प्यार का इजहार करने के लिए चंद्र ग्रहण का दिन सिंगल लोगों के लिए अच्छा नहीं है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 8

ये भी पढ़ें- सालों बाद अब चंद्र ग्रहण पर 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! 21 अद्भुत योग का बना महासंयोग

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 17, 2024 01:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola