News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Love Rashifal 16 July 2025: सावन का महीना चल रहा है, जिसे प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों की जगह बदलेगी, जिसका सीधा असर 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई को देर रात 09 बजकर 02 मिनट तक श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ होगा। नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल 04 बजकर 50 मिनट तक उत्तरभाद्रपदा रहेगा, जिसके बाद रेवती का आरंभ होगा। इस बीच शाम 05 बजकर 40 मिनट पर सूर्य का कर्क राशि में गोचर होगा।
बुधवार को सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक शोभन योग रहेगा, जिसके बाद अशुभ अतिगण्ड योग का संयोग बन रहा है। करण की बात करें तो सुबह 09 बजकर 53 मिनट तक गर रहेगा, जिसके बाद वणिज और विष्टि का निर्माण हो रहा है। चलिए अब जानते हैं 16 जुलाई का दिन किन-किन राशियों के प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है।
मेष राशिवालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा। जिन लोगों के रिश्ते की बात उनके ही किसी दोस्त से चल रही है, उनके जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। उम्मीद है कि आपका रिश्ता तय हो जाएगा। जबकि विवाहित जातकों के वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी और दोनों एक-दूसरे को समझने का प्रयास करेंगे।
जिन लोगों के माता-पिता उनके प्रेम विवाह के लिए नहीं मान रहे हैं, उन्हें थोड़ी और मेहनत करनी होगी। फिलहाल उनका फैसला नहीं बदलेगा। सूर्य का गोचर शादीशुदा जोड़ों के वैवाहिक जीवन में परेशानी पैदा कर सकता है।
विवाहित जातकों को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। उम्मीद है कि आपको बीमार देख आपका साथी आपकी केयर करेगा और ज्यादा से ज्यादा समय आपके साथ बिताने की कोशिश करेगा।
विवाहित जातकों के लिए सूर्य गोचर वरदान के समान साबित होगा। घर में किसी चीज को लेकर विवाद चल रहा है तो धीरे-धीरे सभी मामले सुलझ जाएंगे। अविवाहित जातक बिना डरे अपने प्यार का इजहार कर देंगे।
विवाहित जातक स्वयं को क्रोध और कलह से दूर रखने का प्रयास करें। अन्यथा आप अपने साथी से दूर होते चले जाएंगे। भाग्य का साथ मिलने से अविवाहित लोगों के बिगड़े काम बनने लगेंगे और किसी करीबी रिश्तेदार के घर से रिश्ता आएगा।
शादीशुदा जोड़ों के प्रेम संबंध में तनाव बढ़ सकता है। विचारों के टकराव होने के योग हैं। सिंगल जातक बाहर का खाना खाने से बचें। नहीं तो पेट खराब हो सकता है।
हाल के दिनों में जिन जातकों का रिश्ता टूटा है, उनकी धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी जिससे मानसिक शांति मिलेगी। विवाहित जातकों को मानसिक शांति मिलेगी और हर काम में साथी का सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-मंगल के प्रभाव से इस राशिवालों के घर में बढ़ेगा क्लेश, पुराने रोग भी करेंगे परेशान
विवाहित जातकों ने यदि अपने प्रेम जीवन से जुड़ा कोई फैसला लिया है तो उस बारे में साथी को बताएं। उम्मीद है कि वो आपके निर्णयों की सराहना करेंगे और आपका हर कदम पर साथ देंगे।
विवाहित धनु राशिवालों के अपने साथी के साथ संबंध कमजोर रहेंगे, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। जबकि अविवाहित जातकों की किसी दोस्त के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
विवाहित जातक अपने साथी से दिल की बात कर सकते हैं, जिससे प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जबकि रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में ट्रस्ट की कमी के कारण परेशानियां पैदा होंगी।
यदि आप अपने साथी से कोई बात छुपा रहे हैं या उनसे अपने विचारों को साझा करना चाहते हैं तो यही सही समय है। अपनी भावनाओं को खुलकर पार्टनर के सामने रखें क्योंकि ट्रस्ट से ही रिश्ता मजबूत होता है।
विवाहित जातकों को चंद्र देव स्थिरता और भावनात्मक गहराई प्रदान करेंगे, जिसके कारण रिश्तों में सुधार होगा। जिन लोगों का रिश्ता काफी समय से नहीं हो रहा है, उन्हें खुशखबरी मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Mangla Gauri Vrat 2025: आज प्रदोष काल में करें ये 3 उपाय, पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।