Love Rashifal 16 December 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्ल और ब्रह्म योग को शुभ माना गया है। जब-जब इन दोनों योग का निर्माण एक ही दिन होता है, तो उससे कई राशियों को लाभ होता है। खासतौर पर प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो जाती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 दिसंबर को पौष माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही शुक्ल और ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है।
सोमवार को इन दोनों योग के कारण जहां कुछ लोगों को उनका सच्चा प्यार मिल जाएगा। वहीं शादीशुदा कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि इन दोनों शुभ योग का प्रभाव आपकी लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा, तो इसके लिए पढ़ें 15 दिंसबर का लव राशिफल।
मेष राशि
सोमवार का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति के कारण आपका अपने साथी से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक आपको अपने पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4
वृषभ राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन रोमांटिक रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों के मामले में कोई भी जरूरी फैसला इस समय लेने से बचें। अन्यथा आगे चलकर प्रेम जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
सिंगल जातकों को उनका कोई बचपन का दोस्त प्रपोज कर सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के रिश्ते में मजबूती आएगी। सोलमेट संग समय बिताने से आप दोनों के बीच आई दूरियां कम होंगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 2
कर्क राशि
यदि आप अपने साथी से नाराज हैं, तो आपका पार्टनर आपको मनाने के लिए कोई गिफ्ट दे सकता है। इसके अलावा उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 6
सिंह राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। साथ में समय बिताने से दूरियां कम होंगी और कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। वहीं जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में जल्द किसी खास इंसान का आगमन हो सकता है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 1
ये भी पढ़ें- Moon Transit: 2024 खत्म होने से पहले जागेगी 3 राशियों की किस्मत! वृषभ राशि में चंद्र ने किया गोचर
कन्या राशि
सोमवार का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है। लेकिन जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए ये दिन खास रहेगा। दोपहर बाद सोलमेट से मुलाकात होने की संभावना है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5
तुला राशि
जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनकी सोमवार को साथी से मुलाकात हो सकती है। पूरा दिन आप अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके प्रेम जीवन में पूरे दिन स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि
जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें उनका कोई दोस्त सोमवार को प्रपोज कर सकता है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका दिन यादगार रहेगा। जीवन में प्रेम बढ़ेगा। साथी संग रोमांटिक पल साझा करने से दूरियां कम होंगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 3
धनु राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। पूरा दिन आप अपने सोलमेट के साथ बिताएंगे, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा और दूरियां कम होंगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास इंसान के आने की संभावना अभी नहीं है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 9
मकर राशि
यदि आपकी शादी हो चुकी है या आप लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, तो सोमवार का दिन आपके हित में रहेगा। साथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे, जिससे मूड अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है या जो जातक रिलेशनशिप में आए हैं, उनके लिए सोमवार का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। प्रात: काल में सोलमेट से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण पूरे दिन उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2
मीन राशि
अविवाहित जातकों की कुंडली में फिलहाल विवाह का योग नहीं है। वहीं जो लोग विवाहित हैं या रिलेशनशिप में हैं, उनका आने वाला समय प्रेम संबंध के मामले में अच्छा नहीं रहने वाला है। साथी से लड़ाई होने की संभावना है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 8
ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope 2024: निवेश के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर माह? जानें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines