Love Rashifal 14 March 2025: देशभर में 14 मार्च 2025 को होली का पर्व मनाया जाएगा। होली को रंगों, खुशी और प्रेम का प्रतीक माना जाता है जिस दिन लोग आपसी बैर को भुलाकर एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार होली का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का निर्माण होने के साथ-साथ ग्रहों के राजा सूर्य की चाल में बदलाव भी हो रहा है।
14 मार्च 2025 को फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। साथ ही शूल योग और गण्ड योग बन रहा है। इसके अलावा शुक्रवार को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। जहां कुछ राशियों को सूर्य गोचर से लाभ होगा तो कुछ लोग परेशान भी रहेंगे। चलिए जानते हैं आपकी लव लाइफ पर सूर्य गोचर का कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है उनका जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं उनका रिश्ता घरवालों के आशीर्वाद से तय हो सकता है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4
वृषभ राशि
जीवनसाथी संग रोमांटिक समय बिताएंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। होली का पर्व आप अपने प्यार के साथ मनाएंगे।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
यदि आप लव रिलेशनशिप में हैं तो ये दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। होली के दिन आपका ब्रेकअप हो सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में खुशियों के पर्व के दिन सच्चे प्यार का आगमन होगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 5
कर्क राशि
हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है उनकी पहली होली बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी संग रोमांटिक समय बिताने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में किसी खास इंसान का आगमन होली के शुभ दिन हो सकता है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7
सिंह राशि
होली के दिन आप जीवनसाथी संग घर पर अच्छा समय बिताएंगे। बातचीत करने का अच्छा समय मिलेगा जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।
शुभ रंग- गुलाबी
कन्या राशि
जिन लोगों के घर में शादी की बात चल रही है उनका रिश्ता होली के दिन पक्का हो सकता है। शादीशुदा कपल के लिए ये दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 1
तुला राशि
होली के दिन सिंगल लोगों को अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। कपल के लिए ये दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी संग अच्छा व रोमांटिक समय बिताएंगे।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में होली के शुभ दिन सच्चे प्यार का आगमन होगा। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं उनके लिए ये दिन बढ़िया रहेगा। सोलमेट संग रोमांटिक समय बिताएंगे जिससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 5
धनु राशि
कपल के लिए ये दिन बढ़िया रहेगा। होली के दिन जीवनसाथी संग रोमांटिक समय बिताएंगे। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
मकर राशि
कपल के लिए होली का दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी संग होली खेलेंगे और शाम के बाद उनके साथ कहीं घूमने के लिए बाहर भी जा सकते हैं। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में इस समय प्यार का आगमन नहीं होगा।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
होली का पर्व कपल के लिए खुशियां लेकर आएगा। पूरे दिन जीवनसाथी संग समय बिताएंगे। उनसे ढेरों बातें करेंगे जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 9
मीन राशि
होली पर जीवनसाथी संग झगड़ा होने की संभावना नहीं है। घर पर उनके साथ रोमांटिक समय बिताएंगे जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं उनके लिए भी ये दिन अच्छा रहेगा। सोलमेट से मुलाकात होगी और आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: हनुमान मंदिर जाकर कैसे करें बजरंग बली को प्रसन्न? पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
17 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines