---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal : प्रेम के मामले में आज चार राशियों को मिलेगा गणपति जी का आशीर्वाद, पढ़ें पूरी डिटेल

Love Rashifal 14 Jan 2024 Mithun Kanya Tula And Makar Rashi : आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि है और साथ ही विनायक चतुर्थी का व्रत है। आज का दिन आपके लिए कुछ खास सबित हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

Love Rashifal 14 Jan Mithun Kanya Tula And Makar Rashi : 14 जनवरी 2024 दिन रविवार उदया तिथि के अनुसार आज पौष मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। सुबह 08:00 बजे के बार चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। वहीं आज विनायक चतुर्थी व्रत भी किया जाएगा। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर भगवान गणेश जी की कृपा बरसेगी। आज की तिथि प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी खास बन सकती है और कुछ राशि के जातकों को आज प्यार का उपहार दे सकती है तो आइए जानते हैं प्रेम के मामले में लकी चार राशियों के बारे में…

ये भी पढ़ें : लव पार्टनर से मिलेगा प्यार या होगा तकरार? पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

प्यार के मामले में आशावादी बने रहें। आपका विश्वास और उम्मीद ही आपकी आशाओं के द्वार खोलेगी। आपका ज्ञान और हास परिहास किसी को आपकी ओर आकर्षित कर सकता है। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में निकटता की जरूरत है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय : प्रेम पाटर्नर को दूध से बनी चॉकलेट गिफ्ट करें। इससे प्रेम संबंधों में इजाफा होगा।

कन्या राशिफल

---खबर नीचे जारी है---

आपकी व्यस्त दिनचर्या का असर आपकी मैरिड लाइफ पर पड़ सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी दिनचर्या के कारण आपके ऊपर शक कर सकता है। संध्या काल तक वह आपकी बात को समझेगा और आपको गले लगाएगा।

उपाय : जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने की इच्छा जाहिर करें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें : होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें शुभ मुहूर्त में पर्व मनाने का राज

तुला राशि

---खबर नीचे जारी है---

प्यार के मामले में आपकी उम्मीद एक महक भरे हुए खूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। संजीदा रहें और अपने रिश्तों को खराब ना करें। आज की शाम खुशनुमा हो सकती है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।

उपाय : प्रेमी साथी को पीले फूल जरुर दें। ऐसा करने से आपके बीच प्यार बढ़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि
दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद आज एक बेहतरीन शाम गुजरेगी। जीवन की उलझनों का हल निकालने की जरूरत है। लोगों की सलाह पर गौर ना करें। साथी के नजरिए को समझने की जरूरत है। आपका विश्वास ही आपको सुखद अहसास महसूस कराएगा।

उपाय : पार्वती मां का ध्यान करें।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 14, 2024 06:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola