हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: 12 राशियों की लव लाइफ पर हर्षण योग का शुभ या अशुभ कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें प्रेम राशिफल 

Love Rashifal 12 March 2025: बुधवार को हर्षण योग का निर्माण हो रहा है जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि हर्षण योग का प्रभाव आपके प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 12 मार्च 2025 का लव राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 12 मार्च 2025

Love Rashifal 12 March 2025: शास्त्रों में हर्षण योग को बेहद शुभ माना गया है। यदि किसी व्यक्ति का जन्म हर्षण योग में होता है तो उसे जीवन में कभी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। सेहत भी उसकी अच्छी रहती है। हालांकि जब-जब हर्षण योग बनता है तो उसका प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 12 मार्च 2025 को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। साथ ही लाभकारी हर्षण योग बन रहा है।

चलिए जानते हैं आपकी लव लाइफ के ऊपर हर्षण योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा या नहीं। साथ ही आपको बुधवार के दिन का अपना शुभ अंक और रंग भी पता चलेगा।

मेष राशि

बुधवार का दिन आपके हित में रहेगा। जीवनसाथी संग धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनके ऊपर ग्रहों की कृपा बनी हुई है। उम्मीद है कि दिन खत्म होने से पहले आपकी अपने सोलमेट से मुलाकात हो जाएगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। साथी के साथ डेट पर जाने की प्लानिंग करेंगे तो अच्छा रहेगा। साथ में समय बिताने से रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उन्हें कुछ समय और जीवनसाथी का इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

शादीशुदा कपल के लिए ये दिन अच्छा रहेगा। दोपहर बाद प्रेमी संग रोमांटिक समय बिताएंगे। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं उनके रिश्ते के लिए परिवारवाले मान जाएंगे। संभावना है कि अगले साल तक आपकी शादी हो जाएगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कर्क राशि

जो लोग सिंगल हैं उनकी शादी बचपन के किसी मित्र संग तय हो सकती है। शादीशुदा कपल के लिए ये दिन बढ़िया रहेगा। कहीं बाहर जाने की जगह घर पर जीवनसाथी संग वक्त बिताएंगे तो अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

आधे से ज्यादा दिन साथी संग अकेले में बिताएंगे। जीवनसाथी संग दिल खोलकर बात करेंगे तो आप दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनका रिश्ता घरवालों के आशीर्वाद से तय हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

ये दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शाम बाद सोलमेट के साथ डेट पर जाने का प्लान बनेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं और उनके घरवाले उनकी शादी के लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं उन्हें जल्द खुशखबरी मिल जाएगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 7

तुला राशि

बुधवार को सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास की एंट्री होगी। लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते को घरवालों का सहयोग प्राप्त होगा। इस साल आपकी शादी हो सकती है। विवाहित कपल के लिए ये दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

कपल के प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा। इस समय आप दोनों को एक-दूसरे पर भरोसा दिखाना होगा। खासतौर पर फालतू बातों पर सोलमेट से बहस करने से बचें। सिंगल लोगों का सच्चे प्यार का इंतजार जारी रहेगा।

धनु राशि

वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। जीवनसाथी संग बातचीत करने से अच्छा लगेगा और रिश्ते में मजबूती भी आएगी। सिंगल लोगों के जीवन में जल्द प्यार दस्तक दे सकता है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 7

मकर राशि

संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सही समय पर यदि आप चुप नहीं हुए तो रिश्ता टूट भी सकता है। लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन सामान्य रहेगा। सोलमेट से बातचीत करने का समय नहीं मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

सिंगल लोगों के लिए ये दिन अच्छा नहीं रहेगा। घरवालों से लड़ाई हो सकती है। कपल को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मूड खराब रहेगा। बात-बात पर गुस्सा आएगा जिसका नकारात्मक प्रभाव रिश्ते पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 8

मीन राशि

जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना है। कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है तो वो टल सकता है। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है उनका रिश्ता टूट सकता है। इस कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: हनुमान मंदिर जाकर कैसे करें बजरंग बली को प्रसन्न? पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola