Love Rashifal 11 October 2024: माता दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का आरंभ 3 अक्टूबर से हो गया है, जिसका समापन आज यानी 11 अक्टूबर को नवमी तिथि के दिन होगा। नवमी तिथि के दिन माता दुर्गा की पूजा करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 11 अक्टूबर को अश्विन माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही शिववास योग और सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है, जिसका शुभ प्रभाव 12 में से कई राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। जहां कुछ राशियों को माता दुर्गा के आशीर्वाद से खोया हुआ प्यार मिल जाएगा, तो कुछ लोगों की पार्टनर से तकरार भी होगी। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा व्यतीत होगा, तो इसके लिए पढ़ें 11 अक्टूबर का लव राशिफल।
मेष राशि
सिंगल जातकों को माता दुर्गा के आशीर्वाद से खोया हुआ प्यार मिल सकता है। इसके अलावा साल के अंत तक घर में शहनाई भी बज सकती है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका साथी आज पूरे दिन ऑफिस के काम के चक्कर में थोड़ा व्यस्त रहेगा, जिसके कारण आपके साथ वो समय नहीं बिता पाएंगे।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 2
वृषभ राशि
रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के कारण कुछ दिनों तक मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा पार्टनर के साथ संबंध भी स्ट्रांग होगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
जिन लोगों को अपने लिए एक योग्य पार्टनर की तलाश है, उन्हें अपना पहला प्यार वापस मिल सकता है। यहां तक कि 2 महीने में शादी भी हो सकती है। पति-पत्नी के प्रेम जीवन में माता दुर्गा के आशीर्वाद से खुशियां बनी रहेंगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6
कर्क राशि
सिंगल जातकों से उनका कोई दोस्त अपने प्यार का इजहार करने के बाद शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। अगर आपने हां कहा, तो इस साल आपकी शादी होना तय है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 9
सिंह राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी प्रेम जीवन पर ध्यान नहीं देगा, बल्कि नौकरी को प्राथमिकता देगा। इस बात को लेकर कपल के बीच लड़ाई होने की संभावना है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 1
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन में कन्याओं को क्या दें? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशि अनुसार गिफ्ट
कन्या राशि
रिलेशनशिप और शादीशुदा जातक किसी अन्य व्यक्ति की सुनी-सुनाई बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। अन्यथा आप दोनों के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, जिसका नकारात्मक असर भविष्य में आपकी लव लाइफ पर भी पड़ेगा। सिंगल जातकों को माता दुर्गा के आशीर्वाद से योग्य पार्टनर मिल सकता है। यदि सब कुछ सही रहा, तो इस साल आपकी शादी होना तय है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
तुला राशि
दूसरों की सुनी-सुनाई बातों में आकर रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर से झगड़ा न करें। अन्यथा भविष्य में आपको पछतावा होगा। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, प्यार के मामले में उनका दिन अनुकूल व्यतीत होता दिखाई दे रहा है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि
किसी दोस्त की सुनी-सुनाई बातों में आकर रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर उनसे लड़ाई कर सकता है, जिसके कारण इस राशि के लोगों का मूड पूरे दिन खराब रहेगा। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके ऊपर माता दुर्गा मेहरबान रहेंगी, जिसके शुभ प्रभाव के कारण प्रेम जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 5
धनु राशि
रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर से वार्तालाप नहीं हो पाएगा, जिसके कारण मन उदास रहेगा। शादीशुदा जातकों का मन भी कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा, जिसके कारण पार्टनर से अनबन हो सकती है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 3
मकर राशि
शादीशुदा जातकों का दिन यादगार रहेगा। माता दुर्गा के आशीर्वाद से संतान की चाह पूरी हो सकती है। सिंगल जातकों से उनका कोई ऑफिस का दोस्त अपने प्यार का इजहार कर सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें माता दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिसके शुभ प्रभाव से लव लाइफ में प्यार बना रहेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 9
कुंभ राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रोमांटिक मूड के कारण उनके पार्टनर का दिन यादगार रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनको भी माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसके कारण लव लाइफ में चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2
मीन राशि
रिलेशनशिप में मौजूद जातकों से उनका पार्टनर शादी करने के बारे में बात कर सकता है। यदि आपने हां कहा, तो दो से तीन माह में आपका विवाह हो सकता है। वहीं जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनको भी माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसके कारण पार्टनर संग चल रहा विवाद समाप्त होगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 6
ये भी पढ़ें- Mercury Transit: बुध गोचर से 3 राशियों को होगा फायदा, 20 दिन तक होगी धन की बारिश!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
21 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines