---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन में कन्याओं को क्या दें? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशि अनुसार गिफ्ट

Kaalchakra News24 Today: नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करना शुभ होता है। कन्या पूजा के दौरान कन्याओं की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें उपहार दिया जाता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं नवरात्रि के इन पावन दिन कन्याओं को उपहार में किन-किन चीजों को देना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: माता दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि के पर्व का सनातन धर्म के लोगों का खास महत्व है। नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान व्रत रखने के साथ-साथ माता रानी की पूजा की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है, जिसका समापन नवमी तिथि के दिन 11 अक्टूबर 2024 को होगा। जहां कुछ लोग अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन करते हैं, तो कुछ लोग नवमी तिथि के दिन कन्या पूजा करने के बाद नवरात्रि का समापन करते हैं।

कन्या पूजन के दिन घर में 7 से 11 कन्याओं को बुलाया जाता है। आदरपूर्वक उनकी पूजा करने के बाद उन्हें खाना खिलाया जाता है। अंत में प्रत्येक कन्याओं को उपहार देने के बाद उन्हें विदा किया जाता है। मान्यता है कि यदि कन्याओं को आप अपनी राशि अनुसार उपहार देते हैं, तो इससे आपको माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कन्याओं को कौन-कौन सी चीजें गिफ्ट में देना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि के जातक कन्या पूजन के बाद कन्याओं को नाशपाती ओर हरी चूड़ियों दें। इससे आपको माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

वृषभ राशि

कन्याओं को ऊनी कपड़े, सेब, अनार और लाल चूड़ियां वृषभ राशि के जातकों को देना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Mercury Transit: बुध गोचर से 3 राशियों को होगा फायदा, 20 दिन तक होगी धन की बारिश!

मिथुन राशि

कन्याओं को सेब, अनार और लाल चूड़ियां उपहार में देना मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक कन्याओं को श्रृंगार का सामान और खीर जरूर दें। इसी के साथ जरूरतमंद बच्चों को ऊनी कपड़े का दान करना भी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

कन्याओं को सिंह राशि के जातक मिठाई, संतरा, गोल्डन चुनरी और चूड़ियां दे सकते हैं। इन चीजों को गिफ्ट में देने से माता दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्याओं को नारियल और हरी चूड़ियां यदि कन्या राशि के जातक देते हैं, तो इससे आपको माता की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

तुला राशि

माता दुर्गा को यदि तुला राशि के जातकों को प्रसन्न करना है, तो इसके लिए वो कन्याओं को खिलौने और हरी चूड़ियां दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

कन्याओं को किताबें, अनार, सेब और नारंगी चूड़ियां देना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक यदि माता दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए वो कन्याओं को उपहार में कपड़े, केसर से बनी मिठाई और गोल्डन रंग की चूड़ियां दें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

कन्या पूजन के दिन मकर राशि के जातक कन्याओं को काले अंगूर और केले जरूर दें। इससे आपको माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक कन्याओं को अंगूर, केले और हरी चूड़ियां दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

मीन राशि

कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन और गोल्डन चूड़ियां उपहार में मीन राशि के जातकों द्वारा देना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें- Navratri 2024: नवरात्रि में 12 राशियों के ऊपर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा! राशि अनुसार लगाएं इन चीजों का भोग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 10, 2024 11:03 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola