Love Rashifal 11 March 2025: भाग्य का निर्माण करने वाले योग सुकर्मा का शास्त्रों में खास महत्व है। जिन लोगों का जन्म सुकर्मा योग में होता है वो सरल स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपनी मेहनत से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। माना जाता है कि जब-जब सुकर्मा योग का निर्माण होता है तो उसका प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार 11 मार्च 2025 को फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। साथ ही सुकर्मा योग बन रहा है। चलिए जानते हैं मंगलवार को सुकर्मा योग का प्रभाव किन-किन राशियों के ऊपर पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए ये दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी संग रोमांटिक समय बिताएंगे जिससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं उनके रिश्ते के लिए घरवाले मान जाएंगे। उम्मीद है कि साल 2025 खत्म होने से पहले आपकी शादी पक्की हो जाएगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 9
वृषभ राशि
यदि आप किसी से प्यार करते हो तो अपने दिल की बात बिना झिझक के उनसे कह दें। उम्मीद है कि आपको सकारात्मक जवाब मिलेगा। कपल के लिए ये दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी संग बातें करने का समय मिलेगा जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 4
मिथुन राशि
नए रोमांटिक संबंध स्थापित होंगे। सिंगल लोगों के लिए जल्द शादी का रिश्ता आ सकता है। वहीं जो लोग विवाहित हैं उनके लिए ये दिन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले बेहद रोमांटिक रहेगा। शाम बाद जीवनसाथी संग अकेले में वक्त बिताएंगे।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 2
कर्क राशि
जो लोग सिंगल हैं उन्हें उनका बचपन का कोई मित्र शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। यदि आपने हां कहा तो इस साल आपकी शादी हो सकती है। कपल के लिए ये दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6
सिंह राशि
कपल के बीच प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी। कहीं बाहर घूमने जाने की जगह घर पर जीवनसाथी संग समय बिताएंगे तो बेहतर होगा। सिंगल लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस वक्त कुंडली में विवाह का योग नहीं है।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 3
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च तक इस राशि पर बनी रहेगी ग्रहों की कृपा, बढ़ेगा रुतबा और बैंक बैलेंस!
कन्या राशि
जीवनसाथी के संग मन की बातों को शेयर करने का मौका मिलेगा। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में जल्द सच्ची मोहब्बत का आगमन होगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 1
तुला राशि
जीवन में रोमांस बढ़ेगा। प्रेमी संग मन की बातें करने से बहुत अच्छा लगेगा। आपको खुश करने के लिए आपका साथी आपके साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में जल्द प्रेम दस्तक देगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि
शादीशुदा जातकों के पार्टनर के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं वो अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 7
धनु राशि
सुकर्मा योग का शुभ प्रभाव कपल के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। जीवनसाथी का मूड रोमांटिक रहेगा। दिन को खास बनाने के लिए वो आपको डेट पर भी लेकर जा सकते हैं। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें कुछ समय और सोलमेट का इंतजार करना होगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 4
मकर राशि
आपका साथी ऑफिस के काम में व्यस्त रहेगा जिसके कारण उन्हें आपसे बातचीत करने का समय नहीं मिलेगा। यदि रोजाना ऐसा ही चलता रहा तो वक्त के साथ आपका रिश्ता मजबूत होने की जगह कमजोर होता चला जाएगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें मंगलवार को प्रेम में सफलता मिलने की संभावना नहीं है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 8
कुंभ राशि
जीवनसाथी संग मंगलवार के दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। घर से दूर जाने की जगह परिवारवालों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। हालांकि सिंगल लोगों को निराशा हाथ लगेगी। इस समय शादी पक्की नहीं होगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 6
मीन राशि
सुबह-सुबह जीवनसाथी से झगड़ा होगा जिसके कारण पूरे दिन आपका मूड खराब रहेगा। जीवनसाथी संग धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान है तो वो भी कुछ समय के लिए टल सकता है। सिंगल लोगों को महीनेभर तक प्यार में सफलता मिलने की संभावना नहीं है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
4 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines