✕
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • बिहार
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • गुजरात
    • मुंबई
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • ओटीटी
    • टेलीविजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • मूवी रिव्यू
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ज्योतिष
  • Latest News
  • More
    • Opinion
    • लाइफस्टाइल
    • नॉलेज
    • खेल
    • नौकरी
    • साइंस
    • ट्रेंडिंग
    • शिक्षा
    • हेल्थ
  • लेटेस्ट न्यूज
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • ज्योतिष
  • देश
  • प्रदेश
  • हेल्थ
  • गैजेट्स
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • दुनिया
  • Opinion
  • नॉलेज
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • Explainer
  • वीडियो
  • Religion
  • क्राइम
TrendingiranDhurandhar 2Assembly Elections 2026LPGIran Israel War

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / ज्योतिष / Love Rashifal: प्यार के मामले में कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें कल का लव राशिफल

Love Rashifal: प्यार के मामले में कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें कल का लव राशिफल

Love Rashifal 11 December 2024: प्यार और रोमांस के लिहाज से बुधवार का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा, ये जानने के लिए पढ़ें 11 दिसंबर का लव राशिफल। इसी के साथ प्रत्येक राशि के जातकों को अपना शुभ अंक और रंग भी जानने को मिलेगा।

लव राशिफल 11 दिसंबर 2024
Edited By: Nidhi Jain | Updated: Dec 10, 2024 12:52
Love Rashifal 11 December 2024: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में पता चल सकता है। यहां तक कि ये भी पता चल सकता है कि प्यार और रोमांस के मामले में आने वाला समय उनके लिए लकी रहेगा या नहीं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर 2024, दिन बुधवार को मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। साथ ही वरीयान योग और परिघ योग का निर्माण हो रहा है, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए डॉ. अल्पना मिश्रा से जानते हैं 11 दिसंबर का लव राशिफल।

मेष राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल का दिन बीते कुछ दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 2 और 8

वृषभ राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों के प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। कपल का कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। साथी के साथ समय बिताने से आनंद महसूस होगा। शुभ रंग- सफेद क्रीम शुभ अंक- 2 और 7

मिथुन राशि

जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए ये समय अच्छा है। प्रेम संबंध को विवाह में परिवर्तित करने के लिए ये समय अनुकूल है। शादीशुदा कपल का दिन रोमांटिक रहेगा। शुभ रंग- हल्का पीला शुभ अंक- 4 और 6

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक लव पार्टनर के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 1 और 7

सिंह राशि

पार्टनर से बहस करने से बचें। नहीं तो शादीशुदा कपल के बीच परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच भी दरार आने की संभावना है। शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 5 और 10

कन्या राशि

शादीशुदा कपल के बीच लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका प्रेमी संग संबंध मधुर होगा। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 2 और 4 ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: 12 फरवरी से पहले 3 राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, घर-कार का सपना होगा पूरा!

तुला राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने व्यवहार पर खास ध्यान दें। नहीं तो आपके खराब व्यवहार के कारण रिश्ते में खटास आ सकती है। शुभ रंग- हल्का आसमानी शुभ अंक- 3 और 7

वृश्चिक राशि

शादीशुदा जातकों का दिन खुशनुमा रहेगा। सोलमेट का हर काम में पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। शुभ रंग- क्रीम शुभ अंक- 8 और 22

धनु राशि

दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेमी संग विवाद होने की संभावना है। घर से निकलते समय साथी से बहस करने से बचें। नहीं तो पूरे दिन मूड खराब रहेगा। शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक- 10 और 12

मकर राशि

शादीशुदा जातक अपने रिश्ते में शक की दीवार को न बनने दें। अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद जातक भी अपने रिश्ते को लेकर सतर्क रहें। नहीं तो रिश्ते में दरार आने की संभावना है। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 5 और 9

कुंभ राशि

दांपत्य जीवन में झगड़े के आसार हैं। पार्टनर से बहस करने से बचें और बातों को टालने का प्रयास करें। नहीं तो जल्द रिश्ता टूट सकता है। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 2 और 6

मीन राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर से सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। आपके गलत स्वभाव के कारण आपके प्रेमी का दिल दुख सकता है। शुभ रंग- हल्का बादामी शुभ अंक- 3 और 7 ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी! डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Topics:

Aaj Ka RashifalAstrologyLove Horoscopelove rashifal

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.