---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: रविवार को कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल 

Love Rashifal 11 August 2024: हर एक नया दिन अपने साथ आशा की नई किरण लेकर आता है। प्रत्येक दिन हर एक व्यक्ति के लिए अलग होता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़ें 11 अगस्त का लव राशिफल।

---खबर नीचे जारी है---

Love Rashifal 11 August 2024: रविवार का दिन अपने साथ खुशियां लेकर आता है। रविवार के दिन ज्यादातर लोगों के ऑफिस की छुट्टी होती है। ऐसे में इस दिन उन्हें अपने परिवारवालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलता है। वहीं रिलेशनशिप में मौजूद लोग खासतौर पर रविवार के दिन ही पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मदद से आपको एक दिन पहले ही पता चल सकता है कि कल का दिन आप आपका कैसा रहेगा। कुंडली में नवग्रहों की स्थिति को देखकर भविष्य से जुड़ी शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में पता चल सकता है। चलिए अब जानते हैं 11 अगस्त का दिन प्यार के मामले में किन-किन राशियों के जातकों के लिए खास रहेगा।

मेष राशि

शादीशुदा लोगों का पार्टनर उनसे नाराज हो सकता है, जिसके कारण दिनभर आपको तनाव रहेगा। वहीं रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन भी अच्छा नहीं रहेगा। साथी के कारण तनाव रहने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में बिल्ली समेत इन 5 चीजों का दिखना है मृत्यु का इशारा!

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

शादीशुदा लोगों को उनका साथी शाम में खरीदारी कराने के लिए शहर से बाहर उनकी मनपसंद जगह पर ले जा सकता है। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उन लोगों को अपने पार्टनर के प्यार पर संदेह हो सकता है, जिसकी वजह से तनाव रहेगा।

शुभ रंग- पीला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को उनका पार्टनर धोखा दे रहा है, इस बारे में मिथुन राशि के लोगों को पता चल सकता है। रिश्ता टूटने के डर से पूरे दिन आपको तनाव रहेगा। शादीशुदा लोगों का दिन प्यार के मामले में सामान्य रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर पर संदेह हो सकता है, जिसके कारण रिश्ते में दूरियां बढ़ेंगी। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का प्रेम जीवन रोमांस से परिपूर्ण रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 8

सिंह राशि

शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन रोमांस और प्रेम से भरा रहेगा। रविवार का दिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए कोई नई खुशखबरी लेकर आ सकता है। पार्टनर से उपहार भी मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 6

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

रविवार के दिन कन्या राशि के लोग पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। पूरा दिन जीवनसाथी के साथ व्यतीत करके दोनों को बेहद प्रसन्नता होगी। शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ पार्टी करने के लिए बाहर जा सकते हैं।

शुभ रंग- काला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 1

तुला राशि

शादीशुदा लोगों का पार्टनर उनसे अपनी भावनाओं का इजहार कर सकता है, जिससे आप दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर को उपहार देने का प्लान बना रहे हैं, तो उन्हें आपका गिफ्ट पसंद आएगा इसकी संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 9

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर उनसे अपनी पास्ट बातें शेयर कर सकता है, जिसके कारण प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, वो रविवार को पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 2

धनु राशि

यदि आप सिंगल हैं और किसी बड़ी कंपनी में काम करते हैं, तो शाम में आपका कोई दोस्त आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है। शादीशुदा लोगों का पार्टनर रविवार को उन्हें कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग रविवार की छुट्टी का भरपूर लाभ उठाएंगे। पूरा दिन पार्टनर के साथ व्यतीत करके बेहद प्रसन्नता होगी। शादीशुदा जोड़ें घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रे

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि

रविवार के दिन कुंभ राशि के लोगों को उनके जीवनसाथी से कोई खास उपहार मिल सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं और साल के अंत तक जिनकी शादी होने वाली है, वो पार्टनर के साथ पार्टी करने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 5

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

न्यूली मैरिड लोगों का  पार्टनर रोमांटिक डेट पर ले जाकर उनसे अपनी भावनाओं का इजहार कर सकता है। किसी दोस्त की मदद से शादीशुदा कपल के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 8

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- 2 शुभ योग से 3 राशियों की किस्मत बुलंदियों पर, शनि प्रदोष व्रत के दिन बना महासंयोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 10, 2024 02:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola