Love Rashifal 10 September 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 10 सितंबर 2024 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसके अलावा आज अनुराधा नक्षत्र, प्रीति योग और विष्कुम्भ योग का भी संयोग बन रहा है, जिससे आज के दिन का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। आज प्रात: काल से लेकर देर रात तक प्रीति योग रहेगा, जिसके कारण कुछ राशियों के लोगों के प्रेम जीवन में खुशियों का आगमन होगा। हालांकि कुछ अनलकी रशियां भी हैं, जिन्हें पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि प्रीति योग आपके लिए शुभ रहेगा या नहीं, तो उसके लिए पढ़ें आज का लव राशिफल।
मेष राशि
शादीशुदा लोगों के लव रिलेशन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर और घरवालों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: बजरंग बली 12 राशियों पर मेहरबान, जानें पंडित सुरेश पांडेय से हनुमान चालीसा के लाभ
वृषभ राशि
आज प्रीति योग का महासंयोग शादीशुदा लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। पुरानी बातों को लेकर घर में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। वहीं जिन लोगों को एक योग्य वर की तलाश है, आज का दिन उनके लिए निराशाजनक रहने वाला है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 5
मिथुन राशि
यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपने प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शुभ है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं या नए रिश्ते में बंधने वाले हैं, उन्हें पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 10
कर्क राशि
प्रीति योग शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में खुशियों की बहार लेकर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से पुरानी यादें ताजा होंगी। वहीं जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें उनका ही कोई दोस्त प्रपोज कर सकता है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 2
सिंह राशि
यदि आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं, तो ये प्लान कैंसिल करना ही बेहतर होगा। अन्यथा आपका उनसे झगड़ा हो सकता है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके लिए भी आज का दिन अच्छा नहीं रहने वाला है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 6
कन्या राशि
देवी-देवताओं के आशीर्वाद से सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्यार मिल सकता है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें भी पार्टनर से कोई बड़ा तोहफा मिल सकता है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1
तुला राशि
प्यार के मामले में आज का दिन तुला राशि के लोगों का पिछले कुछ दिनों के मुकाबले ज्यादा अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि
शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में बदलाव आएगा, जिसके कारण आपको पार्टनर संग तालमेल बिठाने में परेशानी आ सकती है। जो लोग अभी-अभी रिलेशनशिप में आए हैं, उनके लिए भी आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 3
धनु राशि
देवी-देवताओं के आशीर्वाद से शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को उनका पार्टनर शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। वहीं जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी प्यार के मामले में कोई खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग- ब्लू
शुभ अंक- 5
मकर राशि
पुराने मतभेद को भुलाकर शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे, तो अच्छा होगा। इसके अलावा प्रेम जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। सिंगल लोग यदि दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, तो आपको वहां पर अपना जीवनसाथी मिल सकता है।
शुभ रंग- वाइट
शुभ अंक- 1
कुंभ राशि
एक बेहतर इंसान की खोज सिंगल लोगों की पूरी हो सकती है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है या रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए भी आज का दिन खुशियां लेकर आएगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 8
मीन राशि
सिंगल लोगों को उनके धैर्य और 16 सोमवार व्रत का मीठा फल मिल सकता है। जल्द ही जीवन में प्रेम का आगमन होने के योग बन रहे हैं। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें भी साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2024: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण पर होगा 3 राशियों का भाग्योदय, सुख-समृद्धि के साथ होगी धन वर्षा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines