---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: प्यार के मामले में कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का लव राशिफल

Love Rashifal 10 August 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन 12 में से कुछ राशियों के लोगों के लिए प्यार के मामले में लकी साबित हो सकता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि 10 अगस्त का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा या रोजाना की तरह ही प्रेम जीवन नीरस रहेगा, तो पढ़ें आज का लव राशिफल।

---खबर नीचे जारी है---

Love Rashifal 10 August 2024: अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है, जिसमें प्रेम के कारक ग्रह शुक्र देव कई बार अपनी चाल बदलेंगे। ऐसे में समय-समय पर 12 राशियों के जातकों की लव लाइफ पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जहां कुछ दिन प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। वहीं ब्रेकअप होने की संभावना भी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको पहले ही पता चल सकता है कि कल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं 10 अगस्त 2024 का दिन आपका कैसा रहेगा, तो पढ़ें आज का लव राशिफल।

मेष राशि

शनिवार का दिन शादीशुदा लोगों के लिए यादगार रह सकता है। पार्टनर के साथ दो से तीन दिन के लिए घूमने जा सकते हैं। सिंगल लोगों से उनका कोई दोस्त अपने प्यार का इजहार कर सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 4

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: नाग पंचमी पर होगी 12 राशियों पर पैसों की बौछार! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

शादीशुदा लोगों को उनका पार्टनर लॉन्ग ड्राइव पर ले जाकर कोई बड़ा सरप्राइज दे सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते में गलतफहमी बढ़ सकती है, जिसकी वजह से धीरे-धीरे आप दोनों के बीच दूरियां आने लगेंगी।

शुभ रंग- हरा

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि

शनिवार के दिन मिथुन राशि के लोगों के ऊपर प्रेम के कारक ग्रह शुक्र देव मेहरबान रहेंगे। इस वजह से शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में खुशियों का आगमन होगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता जल्द ही तय हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 6

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

यदि आप अपने बच्चों के लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो शाम तक सुखद समाचार मिल सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 2

सिंह राशि

यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो आपका पार्टनर शनिवार को आपको कोई बड़ा सरप्राइज दे सकता है। न्यूली मैरिड लोगों की पार्टनर संग बॉन्डिंग स्ट्रांग होगी।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का शानदार अवसर मिलेगा। शादीशुदा लोग पार्टनर को डेट पर ले जाकर सरप्राइज दे सकते हैं।

शुभ रंग- सफेद

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 3

तुला राशि

यदि आप अभी भी सिंगल हैं और मन ही मन किसी को पसंद करते हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए शनिवार का दिन अति शुभ रहेगा। शादीशुदा लोग अपने रिश्तों को लेकर थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे, जिसके कारण सेहत भी खराब हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

कुंडली में शुक्र देव की स्थिति मजबूत होने के कारण शनिवार के दिन शादीशुदा कपल के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। इसके अलावा पार्टनर आपको डेट पर भी लेकर जा सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

शुभ रंग- लाल

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 7

धनु राशि

यदि आप सिंगल हैं और लंबे समय से आपको अपने लिए एक साथी की तलाश थी, तो दोपहर तक आपकी खोज पूरी हो सकती है। शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर समय व्यतीत कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर को मूवी डेट पर लेकर जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ समय व्यतीत करके खुशी मिलेगी। साथ ही जीवनसाथी को जानने का शानदार अवसर मिलेगा।

शुभ रंग- आसमानी

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 9

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

सिंगल लोग दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। जहां पर आपका कोई पुराना दोस्त आपको प्रपोज कर सकता है। हाल ही में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, उनका एक बार फिर पैचअप हो सकता है। शादीशुदा लोग अपनी लव लाइफ से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं, जिसके कारण भविष्य में पछताना पड़ेगा।

शुभ रंग- हरा

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 6

मीन राशि

अविवाहित लोगों की इंटरनेट के जरिए किसी खास व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। अगर सब कुछ सही रहा, तो धीरे-धीरे ये मित्रता शादी के बंधन में भी बढ़ सकती है। शादीशुदा लोगों का पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण मन में नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 4

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: जन्माष्टमी से पहले सपने में दिख जाएं भगवान श्रीकृष्‍ण की ऐसी मूर्ति, तो हो जाएं सावधान! जानें शुभ-अशुभ संकेत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 09, 2024 03:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola