Chandra Gochar: शुरू हुआ इन 3 राशियों का गोल्डन पीरियड, आज सावन के अंतिम सोमवार पर चंद्र ने किया नक्षत्र गोचर

Chandra Gochar 2025: सावन माह के अंतिम सोमवार यानी आज चंद्र देव ने नक्षत्र गोचर किया है। इस वक्त चंद्रमा वृश्चिक राशि व ज्येष्ठा नक्षत्र में मौजूद हैं। आइए जानते हैं 04 अगस्त 2025 को होने वाले चंद्र गोचर के सही समय और राशियों पर उसके प्रभाव के बारे में।

Chandra Gochar

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Chandra Gochar 2025: आज 04 अगस्त 2025 को सावन माह का अंतिम सोमवार है। धार्मिक दृष्टि से तो सावन सोमवार का दिन खास है ही, साथ ही आज के दिन का ज्योतिष महत्व भी है। दरअसल, आज कई शुभ योग का महासंयोग बन रहा है। साथ ही चंद्र देव का नक्षत्र गोचर हो रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज चंद्र देव ने वृश्चिक राशि में रहते हुए अनुराधा नक्षत्र से निकलकर ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर किया है।

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मानसिक स्थिति, मन, माता, स्वभाव और वाणी का दाता माना जाता है। जबकि बुध देव ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी और इंद्र देवता हैं। चंद्र का ये गोचर इसलिए भी खास है क्योंकि ज्येष्ठा नक्षत्र वृश्चिक राशि में आता है, जहां पर चंद्रमा इस वक्त मौजूद हैं। ऐसे में चंद्र पहले से और ज्यादा बलवान हो गए हैं। चलिए जानते हैं सावन के अंतिम सोमवार पर चंद्र कृपा से किन-किन राशियों को लाभ होने के प्रबल योग हैं।

तुला राशि

चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव से तुला राशिवालों का मानसिक तनाव कम होगा और जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। नवविवाहित जातकों के घर में नया सदस्य जुड़ सकता है। अविवाहित जातकों को किसी दोस्त संग भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें किसी दोस्त की सहायता से रोजगार मिल सकता है। कारोबारियों को धन संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा। इसके अलावा पुरानी अटकी पेमेंट भी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

चंद्र के इस गोचर से वृश्चिक राशिवालों के जीवन में बड़े परिवर्तन आएंगे। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें आर्थिक धन लाभ होगा। माता-पिता को बच्चों से जुड़ी चिंता से छुटकारा मिलेगा। छात्र मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। विवाहित जातकों के प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न नहीं होंगी, बल्कि रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कारोबारी वर्ग निवेश करने से पहले किसी से सलाह लेंगे तो अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की करियर से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि

वृश्चिक और तुला राशिवालों के अलावा कुंभ राशि के जातकों को भी सावन माह के अंतिम सोमवार को होने वाले चंद्र गोचर से लाभ होगा। विवाहित जातकों को अपने साथी और घरवालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सोच-समझकर किए गए निवेश कारोबारियों को लाभ पहुंचाएंगे। नौकरीपेशा और दुकानदारों को भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। दुकानदारों का खुद का घर खरीदने का सपना शिव कृपा से जल्द पूरा होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ