Love Horoscope : शनिदेव खास राशियों पर कर सकते हैं प्रेम की बरसात, पढ़ें आज का लव राशिफल

Love Horoscope 20 January 2024 : शनिवार को कई राशि वालों के ऊपर शनि महाराज खुश हो सकते हैं और उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम की बरसात कर सकते हैं।

Love Horoscope

लव राशिफल

Love Horoscope 20 January 2024 : शनिवार 20 जनवरी को हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष मास शुक्ल दशमी तिथि है। साथ ही आज शुभ और शुक्ल योग बन रहा है। शुभ योग दोपहर 11:06 बजे तक रहेगा और इसके बाद शुक्ल योग लग जाएगा। वहीं शनिवार का दिन लव राशिफल के लिहाज से बहुत खास है। आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन राशि वालों को मिलेगा अपने जीवनसाथी और प्रेमीसाथी का प्यार…

विज्ञापन
विज्ञापन

मेष राशि

आप खुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक्त बिताएंगे,। आपका प्रिय आपको खुश रखने के लिए कुछ खास करेगा। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। प्यार के मामले में आज आप दुनिया में खुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा। यह दिन दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शॉपिंग पर जाने का है।

विज्ञापन

कन्या राशि
प्यार और सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए खुद को प्रोत्साहित करें। हर हालात में आज खुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे। ये दिन आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप महसूस करेंगे कि फिजाओं में प्यार घुला हुआ है। नजरें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। जिन्दगी बहुत खूबसूरत नजर आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ खास योजना बनाई है। इस मौके का उपयोग आप दोस्ती की डोर मजबूत करने में भी कर सकते हैं, इससे बाद में आपको फायदा भी मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ