Ganesh ji ki priya rashi: सनातन धर्म में सबसे पहले पूजे जाने वाले भगवान गणेश जी है। गणेश भगवान की पूजा सबसे पहले की जाती है। इसके साथ ही गणेश जी को बुधवार का दिन समर्पित किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा गया है। यह अपने भक्तों के सारे दुख दूर करके सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। इसके साथ ही सभी संकटों को नाश करके सफलता और शुभता प्रदान करते हैं।
हिंदू धर्म में इनकी पूजा के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं होता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं, लेकिन कहा जाता है कि भगवान गणेश कुछ राशियां इतनी प्रिय हैं, जिस पर हर समय अपनी कृपा बनाए रखते हैं। तो आइए भगवान गणेश की तीन प्रिय राशियों के बारे में जानते हैं।
भगवान गणेश की 3 प्रिय राशियां
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की तीन प्रिय राशियों में पहले स्थान पर मेष राशि है। मेष राशि के जातकों पर गणेश जी हर समय प्रसन्न रहते हैं, साथ ही उन पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक कभी बुद्धिमान और तेज होते हैं, जिसके कारण वे हर काम में सफल भी हो जाते हैं। इस राशि के जातक कभी भी कठिन काम से घबराते नहीं है, बल्कि धैर्य और बुद्धि से काम करते हैं।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में बदलने जा रही है 3 राशियों की किस्मत, गुरु करेंगे राशि परिर्वतन
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की दूसरी प्रिय राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि पर गणेश भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। साथ ही सभी कामों में मदद भी करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातक करियर में सफल सिर्फ गणेश भगवान का आशीर्वाद से होते हैं। मान्यता है कि मिथुन राशि के जातक बुधवार को गणेश भगवान की पूजा करना चाहिए। साथ ही गेंदे के फूल या उसकी माला भी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से करियर में सफलता मिलती है।
यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण से जानें भाग्यशाली पत्नियों के 4 गुण, संवार देती हैं पति का जीवन
मकर राशि
भगवान गणेश की तीसरी प्रिय राशि मकर राशि हैं। मकर राशि के जातक कार्य करने में काफी मेहनती होते हैं, साथ ही यह कोई भी कार्य ईमानदारी से करते हैं। मकर राशि के जातक दूसरों के साथ कभी भी छल-कपट नहीं करते हैं। कहा जाता है कि मकर राशि के जातक किसी काम को हाथ में लेने के बाद उसे पूरा किए बिना नहीं छोड़ते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के जातक को बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर भगवान गणेश का दर्शन करना चाहिए। ऐसा करने से करियर में बड़ी सफलता प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें- बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु शास्त्र में क्या है नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
6 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines