Lohe ka Challa: भारतीय ज्योतिष शास्त्र में धातुओं का विशेष महत्व है और इनमें से कई धातु ग्रहों के गुण-धर्म के अनुसार निश्चित की गए हैं। लोहे की अंगूठी या छल्ला पहनना भी इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह देखा गया है कि कुछ लोग इसे पहनकर जबरदस्त लाभ पाते हैं, तो वहीं कुछ के लिए यह हानिकारक साबित होता है। आइए जानें कि लोहे की अंगूठी पहनना किसके लिए शुभ होता है, किसके लिए अशुभ और इसे किस उंगली में धारण करना चाहिए।
लोहे की अंगूठी पहनने के फायदे
ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार, लोहे के छल्ले को मामूली समझना एक बड़ी भूल है। यह नवग्रहों में एक सबसे प्रभावशाली ग्रह शनि को समर्पित होता है। कहते हैं, जिनकी लोहा धातु सूट करता है, उन व्यक्तियों को कभी धन, सामर्थ्य और शक्ति की कमी नहीं होती है। इसे धारण करने वाला मालामाल होता है और तिजोरी हमेशा भरी रहती है।
आपको बता दें कि हाथ की बड़ी ऊंगली यानी मध्यमा उंगली को शनि की उंगली कहा जाता है। जिन लोगों के ऊपर शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती, शनि की महादशा या राहु-केतु की महादशा चल रही होती है, उनको लोहे की अंगूठी पहनने से लाभ होता है। इसके साथ ही जिसे बार-बार नजर लग जाती है यानी नाज दोष से परेशान रहते हैं , उनको भी लोहे का छल्ला सुरक्षा प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें: Kapoor ke Totke: जिंदगी की इन 5 परेशानियों से दूर रखता है कपूर, ऐसे करें इस्तेमाल
लोहे की अंगूठी पहनने के नुकसान
वहीं यह भी देखा गया है कि जिन लोगों को शनि का यह छल्ला सूट नहीं करता है, वे करोड़पति से देखते-देखते रोडपति बन जाते हैं। शनि के कारण जब ऐसे लोगों की ग्रह दशा खराब होती है, तो वे कंगाली और बदहाली का जीवन जीने को बाध्य होते हैं।
लोहे की अंगूठी पहनने के नियम
ज्योतिष शास्त्र में लोहे की अंगूठी पहनने के नियम को बहुत सुस्पष्ट तरीके से बताया गया है, जिसमें कोई बदलाव नहीं करना चाहिए।
- शनिवार को सूर्यास्त के बाद अंगूठी धारण करना चाहिए।
- इसे शुद्ध करने के लिए तिल के तेल या सरसों के तेल में डुबोकर पहनना चाहिए।
- अंगूठी पहनने से पहले शनि देव की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए।
- लोहे की अंगूठी अमावस्या, ग्रहण या अशुभ मुहूर्त में नहीं पहननी चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
22 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines