---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

जनवरी 2023 में आएंगे ये पर्व और त्योहार, जानिए सभी की पूरी डिटेल्स

List of Hindu Festivals in January 2023: सभी लोग नए वर्ष का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अधिकतर लोग अपना भाग्य जानना चाहते हैं तो बहुत से लोग अगले वर्ष आने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जानना चाहते हैं। इसी तरह धर्म में रुचि रखने वाले लोग अगले वर्ष कौन-कौन से त्यौहार कब आएंगे, इनकी […]

---विज्ञापन---

List of Hindu Festivals in January 2023: सभी लोग नए वर्ष का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अधिकतर लोग अपना भाग्य जानना चाहते हैं तो बहुत से लोग अगले वर्ष आने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जानना चाहते हैं। इसी तरह धर्म में रुचि रखने वाले लोग अगले वर्ष कौन-कौन से त्यौहार कब आएंगे, इनकी लिस्ट सर्च कर रहे हैं। यहां जानिए अगले वर्ष 2023 के जनवरी माह में आने वाले पर्व व त्यौहारों की सूची

यह भी पढ़ें: मनचाहा भाग्य पाने के लिए रात में चुपचाप करें ये उपाय

---विज्ञापन---

जनवरी माह में आने वाले पर्व व त्यौहारों की सूची (List of Hindu Festivals in January 2023)

पौष पुत्रदा एकादशी

यह व्रत पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को किया जाता है। इस बार यह 2 जनवरी, 2023 (सोमवार) को आ रहा है। इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की पूजा करने से निःसंतान दंपतियों को संतान प्राप्त होती है। इसी कारण से इसे पुत्रदा एकादशी कहा जाता है।

प्रदोष व्रत

पौष माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत इस बार 4 जनवरी, 2023 (बुधवार) को आ रहा है। इसी प्रकार माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोष 19 जनवरी, 2023 (गुरुवार) को आएगी। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना की जाती है। बहुत से भक्त अपने कष्टों के निवारण हेतु इस दिन कई तरह के अनुष्ठान भी करते हैं।

---विज्ञापन---

पौष पूर्णिमा व्रत

यह व्रत 6 जनवरी, 2023 (शुक्रवार) को आएगा। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा और व्रत किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार यदि इस दिन व्रत रखकर चन्द्रमा और लक्ष्मीजी की पूजा की जाए तो जीवन में सुख, समृद्धि और प्रसन्नता आती है। इस दिन बहुत से प्रकार के दान-पुण्य भी किए जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः Vastu Tips: यदि घर में आ जाए कबूतर तो जरूर करें ये काम, चमक जाएगी किस्मत

---विज्ञापन---

संकष्टी चतुर्थी

यह व्रत 10 जनवरी, 2023 (मंगलवार) को आएगा। संकष्टी का अर्थ है समस्त संकट हरने वाली चतुर्थी। इस दिन यदि पूर्ण विधि विधान से गणेश जी का आह्वान किया जाए तो भक्तों के जीवन में आने वाले समस्त कष्ट समाप्त हो जाते हैं।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 29, 2022 12:38 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola