Singh Rashi Arthik Varshik Rashifal Prediction 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक या दो नहीं बल्कि 12 राशियों का जिक्र है. प्रत्येक राशि का अपना स्थान, स्वामी ग्रह, चिन्ह और खासियत आदि है. राशि चक्र की 12 राशियों में पहला स्थान मेष राशि, दूसरा स्थान वृषभ राशि, तीसरा स्थान मिथुन राशि, चौथा स्थान कर्क राशि और पांचवां स्थान सिंह राशि को प्राप्त है. ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ सिंह राशि के स्वामी हैं, जो व्यक्ति के मान-सम्मान, ऊर्जा, बल, स्वास्थ्य और पिता से रिश्ते का प्रतिनिधित्व करते हैं.
द्रिक पंचांग की मानें तो वर्ष 2026 में सिंह राशि वालों को समय-समय पर सूर्य ग्रह के अलावा कुछ प्रभावशाली ग्रहों का साथ मिलेगा, जिस कारण आर्थिक लाभ होगा. चलिए जानते हैं नए साल में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी.
व्यापार-
2026 में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी. खासकर, जनवरी से लेकर जून तक आपको तनाव रहने वाला है. इस दौरान जल्दबाजी में कोई काम न करें. व्यापार से जुड़े छोटे से छोटे फैसलों में अनुभवी लोगों की मदद लेंगे तो अच्छा रहेगा. हालांकि, जुलाई से लेकर दिसंबर तक का समय छोटे व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा. यदि आप सोच-समझकर जोखिम भरे फैसले लेंगे तो लाभ जरूर होगा. इस दौरान कोई नया काम शुरू करना भी सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा.
नौकरी-
सिंह राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2026 औसत रहेगा. इस वर्ष आपको बिना मेहनत किए किसी भी काम में सफलता नहीं मिलेगी. यदि आप मेहनत और धैर्य को अपना दोस्त बनाएंगे तो करियर में बहुत आगे जा सकते हैं. नौकरी बदलने के लिए अगस्त से नवंबर तक का समय आपके लिए बढ़िया है.
निवेश-
साल 2026 में सिंह राशि वालों को हर तरह के निवेश से लाभ होगा. खासकर, संपत्ति खरीदना या बेचना आपके लिए अच्छा रहेगा. इसके अलावा आप वाहन भी खरीद सकते हैं.
सावधानी-
सिंह राशि वालों को साल 2026 में कई मामलों में सतर्क रहना होगा. खासकर, बिना सोचे-समझे पैसों का लेन-देन न करें. इसके अलावा गोल्ड में निवेश करने से भी ज्यादा से ज्यादा बचें. इस राशि के जातक साल के आखिरी दो माह में किसी भी पेपर पर बिना पढ़े साइन न करें और न ही किसी बाहरी इंसान पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करें.
ये भी पढ़ें- Aries Arthik Yearly Horoscope 2026: नए साल में मेष राशि वालों को लाभ होगा या रहेगी पैसों की कमी? जानें आर्थिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
11 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines