हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घर को बुरी नजर से बचाएगा नींबू का ये नुस्खा, जाएगा दुर्भाग्य और लाएगा सौभाग्य!

नींबू के उपाय: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नींबू शुक्र और चंद्रमा ग्रहों से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि नींबू बाधाओं और बुरी नजर को दूर करने में मदद करता है। साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा को भी समाप्त करता है। आज हम जानेंगे कि नींबू की मदद से घर पर लगी नजर को कैसे हटाया जा सकता है।

विज्ञापन

नींबू के उपाय: अक्सर घर में ऐसी नकारात्मक ऊर्जा एकत्र हो जाती है, जो हमारे जीवन में तनाव, झगड़े और बीमारियों का कारण बनती है। कई बार तो यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सब कुछ ठीक होने के बावजूद परेशानियां घर में क्यों बनी रहती हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नजर सिर्फ लोगों को ही नहीं लगती बल्कि घर को भी लग सकती है। अगर आपके घर में लगातार परेशानियां बनी हुई है तो समझ लीजिए कि आपका घर भी बुरी नजर का शिकार हो चुका है।

शास्त्रों के अनुसार, नींबू घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों को सोख लेता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। यह घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने में भी मदद करता है। आइए जानें कि नींबू कैसे आपके घर को बाहरी लोगों की बुरी नजर से छुटकारा दिला सकता है।

विज्ञापन

घर की नजर उतारने के लिए नींबू का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर पर लगी नजर को उतारना चाहते है तो सबसे पहले एक ताजा नींबू लें। अब उस नींबू को अच्छे से धो लें फिर एक चाकू की मदद से नींबू को बीच से दो हिस्सो में काट लें। इसके बाद नींबू के कटे हिस्सों मे पांच य सात की संख्या में लौंग को अंदर लगा दें। ऐसा करने के बाद नींबू को अपने घर की गैस में अच्छे जला लें।

विज्ञापन

कुछ देर तक उस नींबू को गैस पर ही रखा रहने दें जबतक नींबू ठंड़ा न हो जाएं।जब नींबू अच्छे से जल जाए और ठंड़ा हो जाए तो इसे घर के बाहर थोड़ा दूर ले जाकर फेंक दें। इसके बाद ठंड़े पानी से अपने हाथ और पैर को अच्छे से धो लें। यह अचूक उपाय करने के बाद आपको कुछ ही टाइम में असर दिखना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही आपके घर में जो भी नकारात्मक प्रभाव होगा, वह खत्म हो जाएगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

ये भी पढ़ें-कमल के फूल से चमकेंगे किस्मत के सितारे! शुक्र और शनि की मेहरबानी से होगी धन वर्षा!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola