Lakshmi Narayan Yoga: ग्रहों के राशि परिवर्तन से बने शुभ योग से सभी राशियों के जातकों के जीवन में न केवल शुभता बढ़ती है, बल्कि सुख-सुविधाओं और मनोकामनाओं की पूर्ति भी होती है। जून 2024 में एक ऐसा शुभ योग बन रहा है, जो किसी राजयोग से कम नहीं है। इसका नाम है- लक्ष्मी नारायण योग। यह योग 31 मई 2024 को ‘प्रिंस ऑफ प्लैनेट’ बुध के वृषभ राशि में गोचर के साथ बनेगा। आइए जानते हैं, लक्ष्मी नारायण योग क्या है और किन राशियों पर इसका प्रभाव सबसे अधिक होगा?
कैसे बनता है लक्ष्मी नारायण योग?
लक्ष्मी नारायण योग एक बहुत शुभ योग है, जिसके प्रभाव से जातक के जीवन में सौभाग्य और समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है। करियर में प्रगति होती है, नौकरी के योग बनते हैं, व्यापार और धन-दौलत में वृद्धि होती है। पारिवारिक सहयोग और सुख बढ़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह कुंडली के केंद्र भाव का योग है, जो तब बनता है, जब दो शुभ ग्रहों- शुक्र और बुध की युति होती है। शुक्र ग्रह की स्वामिनी देवी लक्ष्मी हैं और बुध ग्रह के स्वामी नारायण हैं। यही कारण है कि शुक्र-बुध की युति से बने योग को ‘लक्ष्मी नारायण योग’ कहते हैं।
लक्ष्मी नारायण योग का राशियों पर असर
वृषभ राशि:
लक्ष्मी नारायण योग के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में सुख-शांति, धन-ऐश्वर्य और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को उनकी पसंद की नौकरी मिल सकती है। कारोबार के विस्तार से मुनाफे में जबरदस्त उछाल आ सकता है। पर्याप्त धन आने से अपना मकान या फ्लैट पाने का आपका सपना पूरा हो सकता है। घर में यज्ञ, विवाह जैसे मांगलिक कार्य हो सकते हैं। अविवाहित जातक को मनपसंद साथी मिलने के योग हैं।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बहुत शुभ रहने के योग दर्शा रहा है। इस योग के सकारात्मक प्रभाव से आर्थिक स्थिरता आएगी। विदेश से कारोबार करने वाले जातकों को विशेष लाभ होने के योग हैं। स्टूडेंट्स के करियर में उन्नति होगी, उनको प्रोजेक्ट से धन का लाभ हो सकता है, जिससे आपकी बाइक (Bike) लेने की चाहत पूरी होगी। धन की आमद के नए रास्ते बनेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु राशि:
इस राशि के जातकों के जीवन में लक्ष्मी नारायण योग के शुभ प्रभाव से करियर, नौकरी, व्यापार, राजनीति जैसे क्षेत्रों में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। धन कमाने के साथ आप धन की बचत पर भी ध्यान देंगे। इस समय कमाया हुआ धन चार पहिया वाहन खरीदने का आपका सपना पूरा कर सकता है। योजनाबद्ध होकर काम करने की प्रवृत्ति विकसित होगी, जिससे भाग्य आपका साथ देगा और जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: घर का पंखा बरसाएगा पैसा! जानिए किस राशि के लोगों को खरीदना चाहिए कौन-से रंग का Fan?
ये भी पढ़ें: कौन-सा रंग है किस ग्रह से संबंधित? जानें महत्व और जीवन पर इसका प्रभाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
10 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
18 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines