'लक्ष्मी नारायण योग' से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, पाएंगे अपना मकान और वाहन सुख

Lakshmi Narayan Yoga: जून 2024 में बनने वाले लक्ष्मी नारायण योग से सभी राशियों के जातकों के जीवन पर शुभ असर होने के योग बन रहे हैं, लेकिन 3 राशियां इससे सबसे अधिक लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, लक्ष्मी नारायण योग कैसे बनता है और इसका 3 राशि के जातकों के जीवन पर क्या असर होगा?

Lakshmi-Narayana-Yoga

Lakshmi Narayan Yoga: ग्रहों के राशि परिवर्तन से बने शुभ योग से सभी राशियों के जातकों के जीवन में न केवल शुभता बढ़ती है, बल्कि सुख-सुविधाओं और मनोकामनाओं की पूर्ति भी होती है। जून 2024 में एक ऐसा शुभ योग बन रहा है, जो किसी राजयोग से कम नहीं है। इसका नाम है- लक्ष्मी नारायण योग। यह योग 31 मई 2024 को ‘प्रिंस ऑफ प्लैनेट’ बुध के वृषभ राशि में गोचर के साथ बनेगा। आइए जानते हैं, लक्ष्मी नारायण योग क्या है और किन राशियों पर इसका प्रभाव सबसे अधिक होगा?

विज्ञापन

कैसे बनता है लक्ष्मी नारायण योग?

लक्ष्मी नारायण योग एक बहुत शुभ योग है, जिसके प्रभाव से जातक के जीवन में सौभाग्य और समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है। करियर में प्रगति होती है, नौकरी के योग बनते हैं, व्यापार और धन-दौलत में वृद्धि होती है। पारिवारिक सहयोग और सुख बढ़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह कुंडली के केंद्र भाव का योग है, जो तब बनता है, जब दो शुभ ग्रहों- शुक्र और बुध की युति होती है। शुक्र ग्रह की स्वामिनी देवी लक्ष्मी हैं और बुध ग्रह के स्वामी नारायण हैं। यही कारण है कि शुक्र-बुध की युति से बने योग को ‘लक्ष्मी नारायण योग’ कहते हैं।

विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

लक्ष्मी नारायण योग के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में सुख-शांति, धन-ऐश्वर्य और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को उनकी पसंद की नौकरी मिल सकती है। कारोबार के विस्तार से मुनाफे में जबरदस्त उछाल आ सकता है। पर्याप्त धन आने से अपना मकान या फ्लैट पाने का आपका सपना पूरा हो सकता है। घर में यज्ञ, विवाह जैसे मांगलिक कार्य हो सकते हैं। अविवाहित जातक को मनपसंद साथी मिलने के योग हैं।

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बहुत शुभ रहने के योग दर्शा रहा है। इस योग के सकारात्मक प्रभाव से आर्थिक स्थिरता आएगी। विदेश से कारोबार करने वाले जातकों को विशेष लाभ होने के योग हैं। स्टूडेंट्स के करियर में उन्नति होगी, उनको प्रोजेक्ट से धन का लाभ हो सकता है, जिससे आपकी बाइक (Bike) लेने की चाहत पूरी होगी। धन की आमद के नए रास्ते बनेंगे।  पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।

विज्ञापन

धनु राशि:

इस राशि के जातकों के जीवन में लक्ष्मी नारायण योग के शुभ प्रभाव से करियर, नौकरी, व्यापार, राजनीति जैसे क्षेत्रों में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। धन कमाने के साथ आप धन की बचत पर भी ध्यान देंगे। इस समय कमाया हुआ धन चार पहिया वाहन खरीदने का आपका सपना पूरा कर सकता है। योजनाबद्ध होकर काम करने की प्रवृत्ति विकसित होगी, जिससे भाग्य आपका साथ देगा और जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ