Lakshmi Mantra: आज के इस भाग भाग की दुनिया में हर किसी को पैसे की जरुरत होती है। इसके लिए लोग मेहनत तो कोई उपाय भी करते हैं। लेकिन फिर भी कहीं से पैसे नहीं मिलते हैं। जिसके कारण लोग मन ही मन उदास हो जाते हैं और अंत में भगवान को याद करते हैं। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने के बाद आपके पास कभी भी पैसों की कमी नहीं हो सकती है। इसके साथ ही आपके घर में पैसों से तिजोरी भरा रहेगा। तो आइये ज्योतिष शास्त्र से जानते हैं आर्थिक तंगी दूर करने के चमत्कारी उपायों के बारे में।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर से आर्थिक तंगी दूर करने के लिए माता लक्ष्मी के कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना पड़ता है। जो जातक इन मंत्रों का जाप करता है, उसके पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही सारी परेशानियों से मुक्ति भी मिल जाती है। तो आइये उन चमत्कारी मंत्रों के बारे में जानते हैं।
बीज मंत्र
माता लक्ष्मी की चमत्कारी मंत्रों में से एक बीज मंत्र भी हैं। जो इस प्रकार है- “ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः”। इस मंत्र का जाप करने से माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है। इसके साथ ही घर में पैसों की बरसात करती है शास्त्रों के अनुसार, बीज मंत्र घर में धन दोष दूर करने में बहुत ही कारगर साबित होता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस मंत्र को कमल गट्टे की माला से जाप करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पूजा करते समय जलाएं इस तेल का दीपक, लक्ष्मी मां की होगी कृपा
ध्यान मंत्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में तिजोरी से जुड़ी समस्याएं आती है यानी तिजोरी हमेशा खाली रहती है तो इसके लिए मां लक्ष्मी का ध्यान मंत्र का जाप करना चाहिए। जो इस प्रकार है- “ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा” इस मंत्र का जाप करने से तिजोरी से वास्तु दोष खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही आपके घर में कभी भी धन की समस्या नहीं होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ध्यान मंत्र बहुत ही लाभकारी होता है। इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
19 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines