---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

पूजा करते समय जलाएं इस तेल का दीपक, लक्ष्मी मां की होगी कृपा

Astro Tips: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत ही अधिक महत्व होता है। पूजा-पाठ में दीपक प्रज्वलित करने का महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक भगवान के सामने श्रद्धा पूर्वक दीपक जलाकर सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं, तो उन्हें जीवन में कभी भी किसी तरह का कोई समस्या नहीं आती […]

---खबर नीचे जारी है---

Astro Tips: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत ही अधिक महत्व होता है। पूजा-पाठ में दीपक प्रज्वलित करने का महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक भगवान के सामने श्रद्धा पूर्वक दीपक जलाकर सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं, तो उन्हें जीवन में कभी भी किसी तरह का कोई समस्या नहीं आती है। इसके साथ ही घर में खुशहाली बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, संध्या समय में दीपक जलाना बेहद ही शुभ होता है। इसके साथ ही कहा जाता है कि अगर संध्या के समय कुछ विशेष प्रकार के सामग्रियों दीपक जलाया जाए तो उसका अलग महत्व होता है।

आज इस खबर में जानेंगे ऐसे दीपक के बारे में जिन्हें जलाने से घर में हर समय खुशियां बनी रहती है। इसके साथ ही आपके जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी। तो आइये जानते हैं आखिरकार पूजा करते समय किस तेल का दीपक जलाना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर पूजा करते समय तिल का दीपक जलाया जाए, तो घर की सारी बाधाएं दूर हो जाती है। इसके साथ ही जिस जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है, वह प्रबल हो जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति प्रबल नहीं हैं तो उस जातक को पूजा करते समय तिल तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से जातक की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति प्रबल हो जाती है। इसके साथ ही जातक के अंदर आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगा।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- शनिवार को करें ये उपाय, शनिदेव की कृपा से चमकेगी किस्मत

ऐसी मान्यता है कि जिस जातक की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर है तो जातक को पूजा करते समय तिल तेल का दीपक जलाना बेहद ही फायदेमंद रहता है। तिल तेल का दीपक जलाने से कुंडली में मंगल ग्रह के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी कहा जाता है कि जो जातक अपने घर में तिल तेल का दीपक जलाता है उसके घर के चारों ओर सकारात्मक ऊर्जाओं का वास रहता है। इसके साथ ही मन में भी पॉजिटिविटी आती है।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Sep 16, 2023 08:48 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola