Lahsun ka totka: आमतौर पर लोग धन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए लोग मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं. धार्मिक मान्यता भी है कि जो कोई मां लक्ष्मी की उपासना करता है, उसके जीवन में आर्थिक समस्या नहीं रहती. हालांकि कई बार लाख कोशिश करने के बावजूद भी घर-परिवार में आर्थिक संकट का साया मंडराते रहता है. इन्हीं आर्थिक संकटों को दूर करने के लिए हम आपको बता रहे हैं कि किचन में इस्तेमाल किया जाने वाला लहसुन (Lahsun ka totka) किस प्रकार आपको आर्थिक संकटों निजात दिला सकता है. चलिए जानते हैं लहसुन का टोटका (Lahsun ka totka) कैसे आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकता है.
लहसुन का टोटका जो दिलाएगा आर्थिक संकटों से छुटकारा
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, लहसुन का टोटका (Lahsun ka totka) धन की स्थिति को बेहतर बनने में मददगार साबित होता है. अगर आप भी चाहते हैं कि धन का मामले में आपकी रोजाना तरक्की होती रहे तो आप अपने पर्स में किसी शनिवार के दिन लहसुन की एक कली रखें. दो दिन बाद इसे पर्स से निकाल लें. कहा जाता है कि इस टोटके को करने से धन की तिजोरी हमेशा भरी रहती है.
पारिवारिक कलह से मिलती है मुक्ति
कुछ घरों अक्सर किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं. जो कि यह दर्शाता है कि मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) नाराज हो गई हैं. ऐसे में आप लहसुन का टोटका अपना सकते हैं. यह टोटका आपके लिए बहुत कारगर साबित होगा. इसके लिए आप लहसुन की 7 कलियों को किसी डंडी में फंसाकर घर की छत पर रख दें. इस टोटके के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जैसे-जैसे लहसुन सूखेंगें, आपके घर में खुशहाली आती जाएगी.
नौकरी-व्यापार में मिलती है तरक्की
लहसुन का टोटका (Lahsun ka totka) कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए भी बेहद खास होता है. इसके लिए आप आपने कार्यस्थल या व्यापार स्थल के गेट पर लहसुन की 5 कलियों को किसी लाल रंग के कपड़े में बांधकर लटका दें. याद रहे कि यह टोटका तब करें, जब आप अकेले रहें. माना जाता है कि लहसुन के इस टोटके से कार्यों में सफलता मिलनी शुरू हो जाती है.
यह भी पढ़ें: महज 24 घंटों के बाद पलटने वाली है इन 4 राशि वालों की किस्मत, शुक्र देव अस्त होकर भी दिलाएंगे बंपर पैसा!
बुरी नजरों से मिलती है मुक्ति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नजरदोष से छुटकारा पाने के लिए भी लहसुन का टोटका (Lahsun ka totka) कारगर साबित होता है. घर में अगर किसी की भी बुरी नजर लग जाए तो ऐसे में आप किसी एक नीले रंग के कपड़े में एक लहसुन का टुकड़ा बांधकर जिसको नजर लगी है उसके सिर के ऊपर से 11 बार घुमा दें. यह टोटका नजर दोष को दूर करने में मददगार साबित होता है.
धन-प्राप्ति के लिए है खास
धन प्राप्ति के लिए भी लहसुन का टोटका (Lahsun ka totka) चमत्कारी साबित होता है. इसके लिए आप लहसुन की 7 कलियां लें और उन्हें सोने या चांदी के साथ अपने पूजा स्थल पर रखें. माना जाता है कि ऐसा करने से धन प्राप्ति के मार्ग चारों तरफ से खुल जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
14 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines