---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

महज 24 घंटों के बाद पलटने वाली है इन 4 राशि वालों की किस्मत, शुक्र देव अस्त होकर भी दिलाएंगे बंपर पैसा!

Shukra Ast 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 अगस्त (गुरुवार) को शुक्र देव सिंह राशि में अस्त होने जा रहे हैं। सिंह को सूर्य की राशि मानी गई है. आमतौर पर जब कोई ग्रह अस्त होता है, तो उसका प्रभाव कम होने लगता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शुक्र देव इस बार वक्री अवस्था में […]

---विज्ञापन---

Shukra Ast 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 अगस्त (गुरुवार) को शुक्र देव सिंह राशि में अस्त होने जा रहे हैं। सिंह को सूर्य की राशि मानी गई है. आमतौर पर जब कोई ग्रह अस्त होता है, तो उसका प्रभाव कम होने लगता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शुक्र देव इस बार वक्री अवस्था में अस्त होने जा रहे हैं। ऐसे में शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद लाभकारी माना जा रहा है। शुक्र के राशि परिवर्तन की अवधि में कुछ राशियों को रुपये-पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। जिससे इन राशियों के लोग धन-दौलत से मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि वो 5 राशियां कौन-कौन सी हैं?

वृष राशि

शुक्र के अस्त होने वृष राशि वालों के जीवन में शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के प्रति आकर्षण बढ़ेगी। इसके साथ ही पैसों की तंगी भी दूर होगी। इस दौरान पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। करियर में अच्छा ग्रोथ देखने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

शुक्र देव के अस्त होने से कर्क राशि वालों की कई आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही कर्ज की समस्या से भी निजात मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इस 1 चीज के इस्तेमाल से आपको मिलेगी बेशुमार धन-दौलत! एक बार आजमाकर तो देखें

---विज्ञापन---

सिंह राशि

शुक्र के वक्री अवस्था के दौरान सिंह राशि वालों को नौकरी और व्यापार में खास उन्नति देखने को मिलेगी। इस अवधि में खर्च तो बढ़ेगा, लेकिन आमदनी भी बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध बेहतर होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। हालांकि सेहत का खास ख्याल रखना होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का अस्त होना शुभ माना जा रहा है। शुक्र-अस्त की अवधि में धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। साथ ही भैतिक जीवन में आर्थिक उन्नति देखने को मिल सकती है। इसके अलावा फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगा। नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Aug 02, 2023 02:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola