Kundali Reading Tips: भारत में हर किसी को एक अच्छी नौकरी चाहिए और इसमें भी सरकारी नौकरी लोगों की पहली चाहत है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति को सरकारी नहीं मिलती है, क्योंकि इसके योग उनकी बर्थ चार्ट यानी कुंडली में नहीं होते हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, उन लोगों की सरकारी नौकरी एकदम पक्की पक्की होती है, जिनकी कुंडली में कुछ विशेष योग का संयोग होता हैं. आइए कुंडली रीडिंग के आसान टिप्स से जानते हैं, क्या हैं सरकारी नौकरी के ज्योतिषीय योग?
कुंडली में सरकारी नौकरी पाने के योग
सूर्य की स्थिति
सूर्य सरकारी के कारक ग्रह हैं जब वे कुंडली के केंद भाव (लग्न, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव) या त्रिकोण भाव (लग्न, पंचम या नवम भाव) और जब उच्च के यानी मेष राशि में या स्वराशि यानी सिंह में होते हैं, तो व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग होते हैं.
दशमेश की स्थिति
जब कुंडली में दशमेश यानी दशम भाव के स्वामी केंद्र भाव या त्रिकोण भाव में बैठे होते हैं, तो व्यक्ति को पक्के तौर पर गवर्नमेंट जॉब मिलती है. आपको बता दें कि कुंडली के दसवें घर को कर्म स्थान या कर्म भाव कहा जाता है इसलिए इस भाव की गहराई से रीडिंग की जाती है.
शनि, मंगल और सूर्य का प्रभाव
शनि ग्रह जीवन में अनुशासन और सेवा के कारक हैं. जब ये दशम भाव में होते हैं या सूर्य के साथ युति बनाते हैं, तो व्यक्ति को उच्च पद वाली सरकारी नौकरी मिल सकती हैं. वहीं, मंगल सेना और पुलिस के कारक हैं. जब वे दशम भाव में होते हैं, तो आर्मी और पुलिस जॉब मिलती है.
यह भी पढ़ें: Kundali Yog: कुंडली के ये विशेष योग दर्शाते हैं ‘भूत प्रेत का साया’, जानें कौन-से ग्रह हैं जिम्मेदार और लक्षण
गुरु का प्रभाव
देवगुरु बृहस्पति का IAS और PCS सेवाओं के लिए बली होना अनिवार्य माना गया है. ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब गुरु कुंडली के दसवें या ग्यारहवें भाव में होते हैं, तो करियर में सफलता और धन के साथ स्थिरता भी मिलती है.
राजयोग का प्रभाव
जब कुंडली के केंद्र भाव और त्रिकोण भाव में किसी भी प्रकार का शुभ संबंध और योग बनता है, तो सरकारी नौकरी पाने में दिक्कत नहीं होती है. इसके अलावा जब कुंडली में रुचक योग, भद्र योग, हंस योग आदि जैसे पंच महापुरुष राजयोग बनते हैं, तो ये सरकारी नौकरी पक्की करते हैं.
यह भी पढ़ें: Astro Upay: मेष, सिंह और धनु राशि के लिए 5 शक्तिशाली ज्योतिष उपाय, जिससे मिलती है करियर में तरक्की और अपार धन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
30 mins agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines