Kumbh Trigrahi Yog Effect 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फरवरी माह में ग्रहों के राजकुमार और ग्रहों के राजा एक ही राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि में सूर्य और बुध युति करेंगे। पंचांग के अनुसार, कुंभ राशि में सूर्य ग्रह 13 फरवरी को प्रवेश करेंगे वहीं 20 फरवरी को बुध कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि वर्तमान समय में शनि देव अस्त अवस्था में कुंभ राशि में विराजमान हैं। ऐसे में 20 फरवरी के बाद कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।
ज्योतिषियों के अनुसार, कुंभ राशि में शनि देव करीब 30 साल बाद प्रवेश किए हैं। माना जा रहा है कि कुंभ राशि में शनि, बुध और सूर्य तीनों ग्रह 30 साल बाद एक साथ मिल रहे हैं। तीनों ग्रहों के मिलने से कुछ राशियों के जीवन में बदलाव निश्चित है। आज इस खबर में जानेंगे कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनने से किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- 10 फरवरी को शनिदेव बदलेंगे नक्षत्र, 3 राशियों को रहना होगा सावधान!
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि में त्रिग्रही योग दशम भाव में बनेगा। त्रिग्रही योग बनने से वृषभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। साथ ही किस विदेश में जाने की इच्छा बहुत जल्द पूरा होगा। साथ ही धन कमाने के नए स्त्रोत खुलेंगे। त्रिग्रही योग बनने से जातक का हर एक सपना पूरा होगा। साथ ही नौकरी में अपार सफलता मिल सकती है। करियर में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- साल 2025 में शनि बदलेंगे अपनी चाल, मेष, कर्क और वृश्चिक राशियों को रहना होगा सावधान
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि, बुध और सूर्य की युति से बन रहे त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ माना जा रहा है क्योंकि मेष राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण ग्यारहवें भाव में बन रहा है। ऐसे में जातक को अचानक धन लाभ के साथ करियर में बदलाव देखने को मिलेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। मेष राशि के जातकों को कारोबार करने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। साथ ही मुनाफा भी होगा।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण नौवें भाव में बन रहा है। ऐसे में जातक को हर कदम पर सफलता मिल सकती है। नौकरी बदलने के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही उच्च नौकरी पाने की इच्छा बहुत जल्द पूरी हो सकती है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं उनको अचानक डबल का फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। धन कमाने के खूब मौके मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- दैत्य गुरु शुक्र करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 hr agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
17 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines