Grah Gochar 2025: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। वहीं, शनि को न्यायाधीश माना जाता है। शनि देव छाया के पुत्र हैं, जो सूर्य देव की पत्नी है। इस कारण शनि देव, सूर्यदेव के पुत्र हैं। आगामी 12 फरवरी को सूर्य देव मकर राशि में कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
सूर्य के मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करते ही वे यहां पहले से मौजूद अपने पुत्र शनि के साथ युति बनाएंगे। इस युति का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ के लिए यह बेहद शुभ तो कुछ के लिए यह युति अशुभ समय लेकर आएगी। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह युति शानदार समय लेकर आने वाली है।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: सेनापति मंगल की चाल करेगी कमाल, जानिए किसका होगा हाल-बेहाल और कौन हो जाएगा मालामाल!
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। कुंभ राशि में गोचर करने साथ ही सूर्य सिंह राशि वालों के सातवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही इनके ऊपर शनि देव पहले से ही मेहरबान हैं। शनि और सूर्य के शुभ प्रभाव के चलते इस राशि वालों नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वर्कप्लेस पर भी आपको काफी अच्छा अनुभव होगा। बिजनेसमैन हैं तो शेयर मार्केट, ट्रेड के माध्यम से आपको काफी लाभ होने वाला है। पैतृक बिजनेस से भी आपको फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है। इस दौरान आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। हालांकि सूर्य आपके 7वें भाव में रहेंगे तो वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के छठवें भाव में सूर्य और शनि की युति होगी। इस दौरान आपको आध्यात्म की प्रति झुकाव देखने को मिलेगा। इस युति से जीवन में चली आ रहीं परेशानियों का अंत होगा। लव लाइफ भी आपकी बड़ी शानदार रहने वाली है। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहें।
धनु राशि
सूर्य धनु राशि वालों के नौवें भाव के स्वामी हैं और शनि के साथ वे तीसरे भाव में युति बनाएंगे। ऐसे में यह परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। इस दौरान जीवन में आपको पॉजिटिविटी देखने को मिलेगी। राजनीति में हैं तो एक अच्छा पद आपको मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। धन और संपत्ति की भी प्राप्ति इस दौरान आपको देखने को मिल सकती है। इंवेस्टमेंट से भी आपको अच्छी आय होने की उम्मीद है। आय के नए स्रोत भी आपको देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: भूलकर भी मोती न पहनें ये लोग, जीवन में बनने लगेंगे अशुभ योग!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines