---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Grah Gochar 2025: рд╕реЗрдирд╛рдкрддрд┐ рдордВрдЧрд▓ рдХреА рдЪрд╛рд▓ рдХрд░реЗрдЧреА рдХрдорд╛рд▓, рдЬрд╛рдирд┐рдП рдХрд┐рд╕рдХрд╛ рд╣реЛрдЧрд╛ рд╣рд╛рд▓-рдмреЗрд╣рд╛рд▓ рдФрд░ рдХреМрди рд╣реЛ рдЬрд╛рдПрдЧрд╛ рдорд╛рд▓рд╛рдорд╛рд▓!

Grah Gochar 2025: рдЧреНрд░рд╣реЛрдВ рдХреЗ рд╕реЗрдирд╛рдкрддрд┐ рдзрд░рддреАрдкреБрддреНрд░ рдордВрдЧрд▓ 3 рдЕрдкреНрд░реИрд▓ 2025 рдХреЛ рд░рд╛рд╢рд┐ рдкрд░рд┐рд╡рд░реНрддрди рдХрд░рдиреЗ рдЬрд╛ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдпрд╣ рдкрд░рд┐рд╡рд░реНрддрди рдХреБрдЫ рд░рд╛рд╢рд┐ рд╡рд╛рд▓реЛрдВ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рд╢реБрдн рддреЛ рдХреБрдЫ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЕрд╢реБрдн рд░рд╣рдиреЗ рд╡рд╛рд▓рд╛ рд╣реИред рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдХрд┐ рдордВрдЧрд▓ рдХрд╛ рдпрд╣ рдЧреЛрдЪрд░ рдХрд┐рд╕рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдХреИрд╕рд╛ рд░рд╣реЗрдЧрд╛ред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Grah Gochar 2025: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। आगामी 24 फरवरी को मंगल देव मिथुन राशि में सीधी चाल (मार्गी) चलने लगेंगे। इसके बाद वे 3 अप्रैल 2025 की सुबह 1 बजकर 56 मिनट पर मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल का कर्क राशि में प्रवेश करने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। कुछ के लिए यह गोचर शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहने वाला है।

कर्क राशि को मंगल की नीच राशि माना गया है। इस कारण इसका शुभ प्रभाव इस राशि में आने से थोड़ा कम हो जाता है। आइए जानते हैं कि मंगल के कर्क राशि में गोचर से किन राशि वालों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष लग्न वाली कुंडली के लोगों के चौथे भाव में मंगल का गोचर होगा। इससे आपको जीवन में मिल-जुले परिणाम मिलेंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपने माता-पिता की सेहत का ख्याल रखना होगा। जीवनसाथी के साथ भी आपका झगड़ा होने की संभावना है। नौकरी करते हैं तो सफलता हाथ लगेगी। इस दौरान आपका सैलरी इंक्रीमेंट भी हो सकता है।

वृषभ राशि

कर्क राशि में मंगल का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए तीसरे भाव में होगा। इसके कारण आपके छोटे भाई-बहनों की सेहत खराब हो सकती है। वहीं, आपके जीवनसाथी को प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी। इस दौरान आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर विजय प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Vastu Tips: दूसरों के घर से कभी न लाएं ये 7 सामान, हो सकता है भारी नुकसान!

मिथुन राशि

मंगल का गोचर मिथुन राशि वालों के दूसरे भाव में होगा। यह भाव धन और वाणी का कारक होता है। इस गोचर से आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है। विवाहित हैं तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। आपका आक्रामक व्यवहार आपकी फैमिली लाइफ पर भी इफेक्ट डाल सकता है। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के प्रथम भाव में मंगल का गोचर होने वाला है। यह भाव हमारे व्यक्तित्व का भाव होता है। इस कारण आपको हेल्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातें आपको आहत कर सकती हैं। आपका नेचर एग्रेसिव और घमंड से भरा हो सकता है। लाइफ पार्टनर से बातचीत के दौरान सावधानी बरतें क्योंकि गलत बातचीत झगड़े का कारण बन सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर 12वें भाव में होगा। इस दौरान आपको हायर एजूकेशन या फिर नौकरी के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। लाइफ पार्टनर की हेल्थ में समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। खर्चे होने से आपकी जेब पर खाली हो सकती है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के 11वें भाव में मंगल का गोचर होगा। इससे आपको खूब लाभ मिलेगा। फाइनेंशयिल प्रॉब्लम्स का भी अंत हो जाएगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर प्रेम में हैं तो साथी के प्रति वफादार रहें। आप अपने दोस्तों के साथ सैर-सपाटे के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए मंगल का गोचर 10वें भाव में होगा। यह भाव करियर या प्रोफेशन का होता है। इस गोचर से आपको प्रोफेशनल लाइफ में पॉजिटिव रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे। बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। इस दौरान आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। फैमिली लाइफ में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक कलेश की संभावना है। इस समय में अपने स्वास्थ्य का भी आप पूरा ध्यान रखें और बाहर का जंक फूड खाने से बचें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का गोचर नवम भाव में होगा। इस कारण आपको सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके संबंध अपने पिता के साथ भी खराब हो सकते हैं। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाई-बहनों से बात करते समय घमंड को दूर रखें, अन्यथा आपके संबंध खराब हो सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा का लुत्फ आप उठाएंगे।

धनु राशि

मंगल का गोचर धनु राशि वालों की कुंडली के आठवें भाव में होगा। इससे आपको अपने जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं। आपका मोरल डाउन हो सकता है, लेकिन आप इस सिचुएशन को अच्छे से हैंडल कर लेंगे। दांपत्य जीवन में वाद-विवाद हो सकता है और पिता की हेल्थ का ख्याल रखें। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए मंगल का गोचर उनकी कुंडली के सातवें भाव में होगा। इस दौरान आपकी अपने जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्टूडेंट्स हैं तो अपने दोस्तों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आपकी स्टडी पर इसका असर पड़ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत के बाद ही आपको सफलता मिलेगी। आपको अपने नेचर पर कंट्रोल रखना होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के छठवें भाव में मंगल का गोचर होगा। इस दौरान दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। इससे आपकी लाइफ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी आपको मतभेद देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत भी खराब होने की संभावना है। खर्चों में वृद्धि के चलते आपको मानसिक तनाव रहेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मंगल का गोचर मीन राशि वालों के 5वें भाव में होगा। इस दौरान आपके बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करते हैं तो प्रोफेशनल लाइफ में आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आय में वृद्धि हो सकती है। विदेश में हायर एजूकेशन करने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें- Shani Dev Puja: शनिदेव को भूलकर भी न करें प्रणाम, जीवन भर रहेंगे परेशान!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 08, 2025 08:23 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola