News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Planets Conjunction: ज्योतिष में ग्रहों की युति को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में कुछ ग्रहों की युति शुभ तो कुछ की युति अशुभ होती है। लग्न चार्ट के 12 भावों में कई ऐसे भाव होते हैं, जिनमें एक से अधिक ग्रह बैठे होते हैं। ऐसे में उन ग्रहों के बीच युति बन जाती है।
जब शुभ ग्रह आपस में मिलकर युति बनाते हैं तो व्यक्ति को सफलता और मान-सम्मान प्रदान करते हैं। वहीं, जब शुभ ग्रह किसी पापी या क्रूर ग्रह के साथ युति बनाता है तो परिणाम नकारात्मक हो सकते हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन फिर भी नकारात्मक प्रभाव मिलने के चांस काफी अधिक रहते हैं।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: पिता-पुत्र एक साथ करेंगे कमाल, इन 3 राशि वालों का जीवन हो जाएगा खुशहाल!
जब किसी भाव में राहु और चंद्रमा एक साथ होते हैं तो इनकी युति से ग्रहण योग बनता है। इसके साथ ही यह व्यक्ति को मानसिक रोगी भी बनाती है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और फीलिंग्स का कारक माना जाता है। वहीं, राहु भ्रम का कारक होता है। ऐसे में राहु जब चंद्रमा के साथ मिल जाता है तो व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर खराब असर डालता है। इसके साथ ही चंद्रमा और राहु की अशुभ अवस्था व्यक्ति को जुआरी और शराबी बनाता है। इसके साथ ही व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: भूलकर भी मोती न पहनें ये लोग, जीवन में बनने लगेंगे अशुभ योग!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।