हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

Best zodiac compatibility: क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी किस राशि के लोगों के साथ ज्यादा अच्छी बनेगी? अगर हां, तो इस बारे में आप अपनी राशि के जरिए जान सकते हैं. यहां पर 12 राशियों की मैचिंग राशि की पूरी लिस्ट दी गई है.

विज्ञापन
Credit- Meta AI

Zodiac Signs Compatibility: ज्योतिष शास्त्र में राशि का खास महत्व है, जिसके जरिए व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है. यहां तक कि उनके स्वभाव व आने वाले समय का भी आकलन किया जा सकता है. इसके अलावा दोस्ती व रिश्ता जोड़ने में भी राशि मिलान का खास महत्व होता है. दरअसल, कुछ राशियों की एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छी बनती है. वो न सिर्फ एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड कहलाते हैं, बल्कि शादी का रिश्ता भी लंबे समय तक कायम रहता है. इन राशियों के बीच आपसी समझ, भरोसा, सम्मान और भावनात्मक तालमेल का मजबूत संगम देखने को मिलता है.

चलिए अब जानते हैं किस राशि के लिए कौन सी राशि का पार्टनर ज्यादा कंपैटिबल रहता है.

मेष राशि (Aries):

मेष राशि वाले कुंभ, सिंह व धनु राशि के लोगों के साथ ज्यादा खुश रहते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus):

जिन लोगों की राशि वृषभ है, यदि उनकी शादी कर्क, कन्या या वृश्चिक राशि वालों के साथ होती है तो वो ज्यादा खुश रहते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)

कुंभ या तुला राशि वालों के लिए मिथुन राशि के लोग परफेक्ट मैच रहते हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए वृषभ, मीन या वृश्चिक राशि वालों के साथ जोड़ी बनाना अच्छा रहता है.

सिंह राशि (Leo):

यदि सिंह राशि के लोग धनु या तुला राशि वालों के साथ अपना घर बसाने का फैसला करते हैं तो ज्यादा खुश रहते हैं.

विज्ञापन

कन्या (Virgo):

वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को कन्या राशि का परफेक्ट मैच कहा जाता है.

तुला (Libra):

तुला राशि वालों के लिए मिथुन या कुंभ राशि वालों के जातक परफेक्ट मैच कहलाते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक (Scorpio):

वृश्चिक राशि के लोग वृषभ या कर्क राशिवालों के साथ ज्यादा खुश रहते हैं.

धनु (Sagittarius):

धनु राशि के जातक मेष या कुंभ राशि के जातकों के साथ ज्यादा खुश रहते हैं.

विज्ञापन

मकर (Capricorn):

वृषभ या कन्या राशि वालों के साथ मकर राशि के जातक हंसी-खुशी अपना जीवन व्यतीत करते हैं.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius):

मिथुन या तुला राशि वाले कुंभ राशिवालों के परफेक्ट मैच कहलाते हैं.

मीन राशि (Pisces):

मीन राशि वालों की कर्क या वृश्चिक राशि वालों के साथ ज्यादा अच्छी बनती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola