Lucky Day by Zodiac Sign: कौन सा दिन आपके लिए सबसे शुभ है? अपनी राशि के अनुसार जानें

Rashi Anusar Lucky day: क्या अभी तक आपको अपने लकी डे यानी शुभ दिन के बारे में नहीं पता है? अगर हां, तो इस बारे में आप यहां पर जान सकते हैं. इस आर्टिकल में आपको अपनी राशि के अनुसार अपने शुभ दिन के बारे में पता चलेगा, जिस डे किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है.

Best Day For You According To Your Zodiac Sign

Credit- News24 Graphics

Best Day For You According To Your Zodiac Sign: सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए शुभ और अशुभ समय का खास महत्व है. माना जाता है कि शुभ समय में किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना अधिक होती है. हालांकि, शुभ मुहूर्त के अलावा आपको अपने शुभ दिन के बारे में भी पता चल सकता है. ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि के शुभ दिन के बारे में बताया गया है, जिस डे सच्चे मन से किए गए कार्यों में कामयाब होने की संभावना होती है. यहां पर आप 12 राशियों के शुभ दिन के बारे में विस्तार से जान सकते हैं.

विज्ञापन

सोमवार-

ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क के जातकों के लिए सोमवार का दिन लकी होता है. इस दिन इनके लिए कोई नया काम या निवेश करना अच्छा रहता है.

विज्ञापन

मंगलवार-

एक नहीं, बल्कि दो राशियों के लिए मंगलवार का दिन शुभ होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष और वृश्चिक राशि वालों को मंगलवार के दिन किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है.

विज्ञापन

बुधवार-

मिथुन के साथ-साथ कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए भी भगवान गणेश को समर्पित बुधवार का दिन शुभ होता है. इस दिन इनके काम जल्दी पूरे होते हैं और मन स्थिर रहता है.

गुरुवार-

धनु और मीन राशि वाले यदि अपने लकी डे गुरुवार को कोई नया काम शुरू करते हैं तो उसमें उन्हें आसानी से कामयाबी मिलती है. साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के नए सुनहरे अवसर प्राप्त होते हैं.

विज्ञापन

शुक्रवार-

मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन वृषभ और तुला राशि वालों के लिए लकी रहता है. इस दिन इन्हें अधिकतर कामों के सकारात्मक परिणाम मिलते हैं.

शनिवार-

शनि देव को समर्पित शनिवार का दिन मकर राशि वालों के लिए लकी रहता है. इस दिन मन के अनुसार इनके कार्य पूरे होते हैं और मन शांत रहता है.

विज्ञापन

रविवार-

सूर्य ग्रह की राशि सिंह के जातकों के लिए रविवार का दिन शुभ होता है, जो कि सूर्य देव को ही समर्पित है. इस दिन इन्हें अपनी मेहनत का फल मिलता है और मन में प्रसन्नता रहती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ