Dev Diwali 2022: जानिए क्या है देव दिवाली की कहानी, पूजा का शुभ मुहूर्त और क्यों जलाए जाते हैं दीपक

Dev Diwali 2022, dev diwali, dev diwali puja muhurat, dev diwali story, dev diwali puja vidhi,
विज्ञापन

Dev Diwali 2022: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस बार देव दिवाली के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण होने के कारण देव दिवाली का पर्व एक दिन पूर्व 7 नवंबर को ही मनाया जा रहा है।

क्यों मनाई जाती है देव दिवाली

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा को भगवान शिव ने देवताओं के प्रबल शत्रु त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर समस्त सृष्टि को भयमुक्त किया था। उसी के उपलक्ष में देवताओं ने दीपक जलाकर खुशियां मनाई थीं। तभी से इस दिन को देव दिवाली कहा जाने लगा और हर वर्ष कार्तिक माह ही पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाने लगी।

विज्ञापन

देव दिवाली पर ये हैं शुभ मुहूर्त (Dev Diwali 2022 Muhurat)

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार देव दिवाली पर शुभ मुहूर्त निम्न प्रकार बन रहे हैं

  • पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 7 नवम्बर, 2022 को सायं 4:15 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 8 नवम्बर, 2022 को सायं 4:31 बजे
  • प्रदोषकाल देव दीपावली मुहूर्त: सायं 5:14 बजे से सायं 7:49 बजे तक

देव दिवाली पर है दीपदान का विशेष महत्व

कार्तिक पूर्णिमा अर्थात् देव दिवाली के दिन पवित्र नदियों तथा सरोवरों में स्नान कर दीपदान किया जाता है। बड़े-बुजुर्गों के अनुसार ऐसा करने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति के समस्त कष्ट, रोग, शोक तथा दुखों का नाश होकर सुख, संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ