Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण पर करें ये उपाय, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत, दूर होंगे सभी संकट
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Chandra Grahan 2022: इस वर्ष 15 दिन के अंतराल पर दो ग्रहण लग रहे हैं जो ज्योतिष और खगोल के हिसाब से एक अनोखी घटना है। पहला ग्रहण एक सूर्यग्रहण था जो दीवाली के दिन हुआ था और दूसरा ग्रहण कल 8 नवंबर को सायं 4 बजकर 24 मिनट पर होगा। इस बात को ध्यान रखते हुए ज्योतिषियों ने कई सुझाव भी दिए हैं।
ज्योतिष में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों को ही अशुभ परन्तु तंत्र साधना के लिए उत्तम बताया गया है। ऐसे में यदि ग्रहण काल में आप भी कुछ आसान से उपाय कर लें तो आपकी सभी समस्याएं हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी। जानिए क्या हैं ये उपाय जो आपके भाग्य को बदल कर रख देंगे।
यह भी पढ़ेंः 8 नवंबर को है चंद्र ग्रहण, भूल कर भी न करें ये 3 चीजें वरना उम्र भर पछताना पड़ेगा
यह भी पढ़ेंः Dev Diwali 2022: देव दिवाली का पावन पर्व आज, जानें- पूजा विधि, उपाय समेत तमाम जानकारी
जो लोग ग्रहण काल में पूजा-पाठ नहीं कर सकते अथवा किसी अन्य कारण से अक्षम हैं तो उन्हें ग्रहण काल में लगातार चलते-उठते, बैठते “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र के जप के लिए किसी प्रकार के नियम पालन की भी जरूरत नहीं है। भगवान विष्णु के इस महामंत्र का जप करने से व्यक्ति समस्त कष्टों से मुक्त होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर उसे धन-धान्य आदि सम्पत्ति देती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: