हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kharmas 2024: खरमास में शुक्र-बुध इन 3 राशियों पर बरपाएंगे कहर, पाई-पाई के लिए पड़ेगा तरसना!

Kharmas 2024: खरमास का आरंभ हो गया है, जिसका समापन अगले साल 14 जनवरी को होगा। इन 30 दिनों के दौरान शुक्र और बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका नकारात्मक प्रभाव कुछ लोगों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में किन-किन राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

विज्ञापन
खरमास में ये 3 राशियां रहेंगी परेशान!

Kharmas 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए खरमास का विशेष महत्व है। साल में दो बार खरमास आता है, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, जब ग्रहों के राजा सूर्य अपने गोचर के दौरान धनु और मीन राशि में भ्रमण करते हैं, तो तब खरमास लगता है। 15 दिसंबर 2024 को देर रात 10 बजकर 19 मिनट पर सूर्य देव ने धनु राशि में गोचर किया है, जिसके साथ ही खरमास शुरू हो गया है। यह खरमास अगले साल 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक रहेगा।

इस दौरान बुध और शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण कुछ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं खरमास में किस दिन और किस समय शुक्र और बुध गोचर करेंगे। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिनके लिए ये गोचर शुभ नहीं रहेगा।

शुक्र-बुध कब करेंगे गोचर?

  • शुक्र देव 28 दिसंबर 2024, दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
  • बुध देव 4 जनवरी 2025, दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: चंद्र गोचर से चमकेगी 3 राशियों की फूटी किस्मत, 2025 से पहले धन से भरेगा घर का भंडार!

विज्ञापन

खरमास में इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क!

मेष राशि

शुक्र और बुध गोचर का नकारात्मक प्रभाव खरमास के दौरान मेष राशि के जातकों के ऊपर पड़ने वाला है। उम्रदराज जातकों ने यदि अपनी सेहत का खास ध्यान नहीं रखा, तो तबीयत बिगड़ सकती है। हाल ही में जिन लोगों ने नया काम शुरू किया है, उन्हें नुकसान होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी में इजाफा नहीं होगा, जिसके कारण उनका मूड खराब रहेगा।

सिंह राशि

जो लोग अपने वाहन से ऑफिस जाते हैं, उनका एक्सीडेंट हो सकता है। इसलिए वाहन सही से चलाएं। हाल ही में जिन लोगों ने कोई नया काम शुरू किया है, उनके बिजनेस में मनचाहा मुनाफा नहीं होगा, जिसके कारण मूड खराब रहेगा। घरवालों के बीच लड़ाई होने की संभावना है। आने वाले दिनों में सिंह राशि के जातकों का सेहत पर अच्छा-खासा धन खर्च होगा, जिसके कारण सेविंग में कमी आएगी।

विज्ञापन

धनु राशि

खरमास के दौरान धनु राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। नहीं तो उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान इस समय अविवाहित जातकों के लिए सही नहीं रहेगा। लव लाइफ में टेंशन बढ़ सकती है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनके मुनाफे में कमी आएगी। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: शनि-शुक्र समेत 4 ग्रह 2025 में चलेंगे उल्टी चाल; 3 राशियों को होगा फायदा, बढ़ेगी धन-संपत्ति!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola